{"_id":"67a4fcb1c9c71f37aa029d5c","slug":"both-teachers-suspended-in-assault-case-salary-of-two-withheld-sultanpur-news-c-103-1-lu11010-126833-2025-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: मारपीट के मामले में दोनों शिक्षक निलंबित, दो का रोका वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: मारपीट के मामले में दोनों शिक्षक निलंबित, दो का रोका वेतन
Thu, 06 Feb 2025 11:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Thu, 06 Feb 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लंभुआ (सुल्तानपुर)। विकास खंड के कंपोजिट विद्यालय, पठखौली में प्रधानाध्यापक और सहायक अध्यापक के बीच हुई मारपीट के मामले में बीएसए ने कार्रवाई करते हुए दोनों को निलंबित कर दिया है। साथ ही स्कूल के दो अन्य शिक्षकों का वेतन रोका गया है। दो अन्य को नोटिस देते हुए जवाब मांगा गया है।
लंभुआ नगर पंचायत क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय, पठखौली में बीती 24 जनवरी को बाइक स्टार्ट करने को लेकर सहायक अध्यापक राम गोपाल और प्रभारी प्रधानाध्यापक राजकुमार गुप्ता के बीच जमकर लात घूंसे चले थे। इसकी वीडियो किसी ने बना लिया, और 27 जनवरी को वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होते ही जब फजीहत हुई तो जांच कराई गई। प्रथम दृष्टया में दोनों दोषी पाए गए।
बीएसए उपेंद्र गुप्ता ने बताया कि प्रभारी प्रधानाध्यापक राजकुमार को निलंबित करते हुए अखंडनगर बीआरसी अटैच किया गया है। बीईओ अखंडनगर से इनकी जांच कराई जा रही है। वहीं, सहायक अध्यापक राजकुमार को निलंबित करते हुए बीआरसी, जयसिंहपुर संबद्ध किया गया है।
विज्ञापन
सहायक अध्यापक सुखदेव यादव व महेंद्र कुमार का वेतन अग्रिम आदेश तक रोका गया है। इनकी जांच बीईओ दूबेपुर करेंगे। वहीं, इस प्रकरण में सहायक अध्यापक ज्योत्सना गुप्ता व दीपक कुमार दुबे की कोई संलिप्तता नहीं पाई गई है। फिर भी उन्हें नोटिस जारी किया गया है।