फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Booking through mobile becomes a problem for domestic gas consumers.

Sultanpur News: मोबाइल से बुकिंग घरेलू गैस उपभोक्ताओं के लिए बनी मुसीबत

Mon, 24 Jun 2024 02:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Mon, 24 Jun 2024 02:12 AM IST
विज्ञापन
Booking through mobile becomes a problem for domestic gas consumers.
सुल्तानपुर। मोबाइल से घरेलू गैस की बुकिंग व डीएसी कोड ने उपभोक्ताओं के लिए समस्या खड़ी कर दी है। मोबाइल रिचार्ज नहीं होने से कमजोर वर्ग के उपभोक्ताओं को घरेलू सिलिंडर नहीं मिल पा रहा है। रोजाना विभिन्न एजेंसियों से तमाम उपभोक्ता लौटाए जा रहे हैं। इसकी वजह से गैस एजेंसियों के सामने भी समस्या खड़ी होती जा रही है।
विज्ञापन



जिले में खासकर घरेलू गैस आपूर्ति के लिए तीन एजेंसियां संचालित हैं। तीनों कंपनियों ने अपनी एजेंसियों को उपभोक्ताओं से घरेलू गैस की बुकिंग मोबाइल से कराने का निर्देश दिया है। खासकर इसमें इंडियन ऑयल कंपनी ने अपनी एजेंसियों पर घरेलू गैस वितरण के नियम को सख्त कर दिया है। कंपनी की ओर से सिर्फ मोबाइल से बुकिंग पर घरेलू गैस दिए जाने के नियम से उपभोक्ताओं के सामने समस्या खड़ी हो गई है। खासकर कमजोर वर्ग के उपभोक्ता इसका शिकार हो रहे हैं।
विज्ञापन



मोबाइल रिचार्ज नहीं होने से या मोबाइलधारक उपभोक्ता के बाहर रहने की स्थिति में उन्हें गैस सिलिंडर नहीं मिल पा रहा है। जिले में संचालित इस कंपनी की करीब 23 एजेंसियों से दर्जनों उपभोक्ता मोबाइल से बुकिंग नहीं कर पाने की वजह से रोजाना खाली हाथ लौट रहे हैं। रविवार को सुमित्रा, कलावती, गेनाउ, मालती और रुखसाना की गैस की बुकिंग मोबाइल से नहीं हो सकी। कूरेभार व कटका की एजेंसी पर पहुंचने पर उन्हें बिना सिलिंडर दिए लौटा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



सुमित्रा व कलावती ने बताया कि उनके मोबाइल का रिचार्ज नहीं है। इसकी वजह से बुकिंग नहीं कर पाए। रुखसाना ने बताया कि उन्हें मैसेज भेजना व बुकिंग करना नहीं आता है। बच्चे इस समय थे नहीं, इसकी वजह से बुकिंग नहीं कर पाए। इसकी वजह से खाली हाथ लौटना पड़ा। यही हाल अन्य एजेंसियों पर उपभोक्ताओं का है। नियम में सख्ती से उपभोक्ताओं के सामने समस्या खड़ी हो गई है।



सही वितरण के लिए की जा रही व्यवस्था
जिला पूर्ति अधिकारी जीवेश मौर्य का कहना है कि यह कंपनियों की ओर से नियम लागू किया गया है। घरेलू गैस के सही वितरण के लिए व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed