फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   body of young man taken out of grave after three months in Sultanpur mother said he murdered in love affair

UP News: तीन महीने बाद कब्र से निकाला गया युवक का शव, मां बोली-प्रेम-प्रसंग में की गई हत्या; पुलिस कर रही जांच

Fri, 23 May 2025 07:38 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Fri, 23 May 2025 07:38 PM IST
सार

सुल्तानपुर में तीन महीने बाद एक युवक का शव कब्र से निकाला गया। मृतक की मां बोली प्रेम-प्रसंग में हत्या की गई है। शव का दोबारा पोस्टमार्टम किया जाएगा। डीएम के आदेश पर यह कार्रवाई हुई। 

विज्ञापन
body of young man taken out of grave after three months in Sultanpur mother said he murdered in love affair
तीन महीने बाद कब्र से निकाला युवक का शव - फोटो : संवाद

विस्तार

यूपी के सुल्तानपुर में बीती 22 फरवरी को संदिग्ध हालात में अयान (22) की मौत के मामले में दोबारा जांच शुरू हो गई है। डीएम के आदेश पर शुक्रवार को अयान का शव कब्र से निकालकर फिर से पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतक की मां का आरोप है कि प्रेम-प्रसंग में उनके बेटे की हत्या की गई है।

विज्ञापन


घटना बंधुआकलां थाना क्षेत्र के बंधुआ कस्बा के गाजी खां मोहल्ले का है। यहां के निवासी अयान का शव घर में ही फंदे से लटका पाया गया था। पोस्टमार्टम के बाद परिवारीजन ने शव दफना दिया था। वह अपने दिव्यांग पिता अतीक के साथ गांव में रहता था। मां नफीसा चंडीगढ़ में रोजगार के सिलसिले में रहती है। उसकी बड़ी बहन मुस्कान का विवाह हो चुका है। उसका छोटा भाई अमान भी अपनी बहन के साथ रहता है।

विज्ञापन

शव को दोबारा पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया

मां नफीसा ने अपने पुत्र अयान की हत्या का आरोप लगाकर डीएम से दोबारा पोस्टमार्टम कराने की मांग की थी। शुक्रवार को एसडीएम विपिन द्विवेदी, थानाध्यक्ष धर्मवीर सिंह, प्रधान प्रतिनिधि मेहताब आलम की मौजूदगी में शव को कब्र से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। थानाध्यक्ष धर्मवीर सिंह ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही अन्य कदम उठाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- UP Weather: हवाओं और बारिश से लू के हालात खत्म, 65 जिलों में बूंदाबांदी की चेतावनी; जानें अपने जिले का हाल

कब्र खोदाई के समय रही काफी गहमागहमी

गाजी खां मोहल्ले के कब्रिस्तान में शुक्रवार दोपहर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों की गाड़ियों के पहुंचने से माहौल एकाएक गरमा गया। गांव वाले काफी संख्या में कब्रिस्तान में इकट्ठा हो गए। अयान की मां ने पड़ोसियों पर प्रेम-प्रसंग के चलते अपने पुत्र ही हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस के ऊपर सही जांच नहीं करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed