फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Weather Winds and rain end heat wave conditions drizzle warning in 65 districts Know your district Update

UP Weather: हवाओं और बारिश से लू के हालात खत्म, 65 जिलों में बूंदाबांदी की चेतावनी; जानें अपने जिले का हाल

Fri, 23 May 2025 04:21 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Fri, 23 May 2025 04:21 PM IST
सार

UP Weather Update: तेज हवाओं और बारिश से यूपी में लू के हालात खत्म हो गए हैं। वहीं 65 जिलों में बूंदाबांदी की चेतावनी जारी की गई है। प्रदेश के पूर्वी इलाकों में भी कहीं-कहीं 50 से 60 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवाएं देखने को मिली। बुंदेलखंड क्षेत्र में भी  तेज हवाओं संग बूंदाबांदी से पारे में गिरावट आई और लू से राहत मिली। 

विज्ञापन
UP Weather Winds and rain end heat wave conditions drizzle warning in 65 districts Know your district Update
बारिश। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के तराई और पूर्वी इलाकों में झोंकेदार हवाओं के साथ बूंदाबांदी का दौर जारी है। वहीं पूर्वा हवाओं के जोर और बूंदाबांदी के असर से शुक्रवार से बुंदेलखंड समेत पूरे उत्तर प्रदेश में लू के हालात से फिलहाल कुछ दिन के लिए राहत की संभावना है।

विज्ञापन


बारिश की वजह से प्रदेश के पूर्वी और तराई हिस्से में दिन के तापमान में 7 से 9 डिग्री तक की गिरावट देखने को मिली।  गोरखपुर में तो दिन का पारा 9.8 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया। बृहस्पतिवार को यहां प्रदेश में सबसे कम  28.4 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। 
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को दिल्ली एनसीआर से सटे जिलों नोएडा, गाजियाबाद, मुरादाबाद, मेरठ, बागपत समेट अनेक इलाकों  में तेज रफ्तार से तूफानी हवाएं चलीं। तूफान की तीव्रता इतनी अधिक थी कि पेड़ उखड़ गए।  

विज्ञापन
विज्ञापन

झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना

मौसम विभाग ने शनिवार को यूपी  के 65 से ज्यादा जिलों में तेज रफ्तार हवाएं चलने और गरज चमक के साथ बूंदाबांदी की चेतावनी जारी की गई है। इन इलाकों में कहीं कहीं वज्रपात की चेतावनी के साथ ही 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।


यह भी पढ़ेंः- CM योगी बोले: पाकिस्तान बहुत जी चुका... अब इसका समय आ गया है, हमारी सेना ने 24 के बदले 124 आतंकवादियों को मारा


आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि अरब सागर में बने कम दबाव क्षेत्र के उत्तर की ओर बढ़ने से शनिवार से उत्तर प्रदेश के तराई और पूर्वी हिस्से में बारिश की तीव्रता और क्षेत्रफल में बढ़ोतरी के आसार हैं। उन्होंने बताया कि इस बार उत्तर प्रदेश में मॉनसून के समय से पहले आने का पूर्वानुमान है। 

इन जिलों में मेघगर्जन के साथ वज्रपात होने की संभावना

बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फरुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर और आसपास के इलाकों में मेघगर्जन के साथ वज्रपात होने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed