फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Body of teacher who drowned in canal found

Sultanpur News: नहर में डूबी शिक्षिका का शव मिला

Sat, 03 Oct 2026 12:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sat, 03 Oct 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
Body of teacher who drowned in canal found
धनपतगंज। स्कूटी समेत बृहस्पतिवार को नहर में डूबी निजी स्कूल की शिक्षिका अंशू (21) का शव शुक्रवार को गोताखोरों ने काफी प्रयास के बाद घटनास्थल से करीब 300 मीटर दूर पानी से निकाला। मृतका के भाई अजीत ने शव की पहचान की।
विज्ञापन

शिवकरी निवासी अंशू हरौरा कस्बे के एक निजी विद्यालय में शिक्षिका थीं। बृहस्पतिवार को हरौरा कस्बे के एक निजी विद्यालय में पढ़ाने के बाद वह स्कूटी से घर लौट रही थीं। गांव के पास पूरे कुलफत के पास नहर पुल पार करते समय अचानक स्कूटी का संतुलन बिगड़ गया। इससे वह स्कूटी समेत नहर में जा गिरीं। हादसे की जानकारी होने पर धनपतगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से नहर में तलाश शुरू कराई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को काफी प्रयास के बावजूद अंशू का पता नहीं चल सका। शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे गोताखोरों ने घटनास्थल से लगभग 300 मीटर दूर पानी में उनका शव खोज निकाला। अंशू तीन भाइयों की इकलौती बहन थीं। शिक्षिका होने के साथ ही वह स्नातक की पढ़ाई भी कर रही थीं। उनके पिता रामचंद्र खेती-किसानी करते हैं। हादसे से परिवार में मातम पसरा हुआ है। थाना प्रभारी अंजू मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। सीओ बल्दीराय आशुतोष कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसा स्कूटी का संतुलन बिगड़ने के कारण हुआ, पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed