{"_id":"6ac92dc2f4b9a1820706b241","slug":"body-of-missing-youth-found-in-well-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-166896-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: कुएं में मिला लापता युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: कुएं में मिला लापता युवक का शव
Fri, 09 Oct 2026 11:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Fri, 09 Oct 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
धम्मौर। मनियारपुर गांव स्थित कुएं में शुक्रवार दोपहर खेतकुरी मनभौना निवासी रोहित कश्यप (28) का शव पानी में उतराता मिला। ग्रामीणों ने कुएं में शव देखने के बाद पुलिस को सूचना दी। परिजनों ने कपड़ों से शव की शिनाख्त की। काफी पुराना होने की वजह से शव को निकालने के लिए देर शाम फायर ब्रिगेड की टीम को बुलाना पड़ा।
मनियारपुर पहुंची रोहित की पत्नी पूजा ने बताया कि उनके पति 17 अगस्त की सुबह चार बजे घर से बिना किसी को कुछ बताए निकले थे। काफी देर के बाद घर नहीं आने पर खोजबीन शुरू की गई थी। तलाश करने के बाद भी उनके पति का पता नहीं चल सका था। पूजा ने धम्मौर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पत्नी के मुताबिक रोहित मानसिक रूप से अस्वस्थ थे। फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। धम्मौर थाने के प्रभारी निरीक्षक विपेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि काफी समय से कुएं में पड़ा रहने की वजह से शव की स्थिति काफी खराब हो चुकी थी। विधिक कार्रवाई की गई है।