फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   body of Baldirai CHC medical officer was found in bathroom in Sultanpur police is investigating

Sultanpur News: बाथरूम में मिली बल्दीराय सीएचसी के चिकित्साधिकारी की लाश, पुलिस कर रही जांच

Mon, 17 Mar 2025 03:12 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 17 Mar 2025 03:12 PM IST
सार

सुल्तानपुर में बल्दीराय सीएचसी के चिकित्साधिकारी की लाश बाथरूम में पड़ी मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
body of Baldirai CHC medical officer was found in bathroom in Sultanpur police is investigating
डॉ रमेश यादव की फाइल फोटो, मौजूद पुलिस व लोग - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में सोमवार को सीएचसी से चिकित्सा अधिकारी की लाश बाथरूम में पड़ी मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना करके जानकारी जुटाई। घरवालों को जानकारी दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन


मामला बल्दीराय थाना क्षेत्र स्थित सीएचसी बल्दीराय का है। यहां तैनात चिकित्साधिकारी डॉ रमेश यादव की लाश बाथरूम में मिली। बताया गया कि वह मूल रूप से लखनऊ के रहने वाले थे। खबर मिली तो मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक धीरज कुमार टीम के साथ पहुंचे। 
विज्ञापन


सोमवार को प्रधानमंत्री मातृत्व योजना के तहत शिविर आयोजित किया जाना था। इसे लेकर सीएचसी स्टाफ ने अधीक्षक को कॉल किया। इस पर उन्होंने जवाब दिया कि वह आ रहे हैं। लेकिन, काफी देर तक वह अस्पताल नहीं पहुंचे। फोन करने पर फोन भी रिसीव नहीं हुआ। इस पर स्टाफ के लोग उनके आवास पहुंचे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- BSP News: 'जो बहुजन के हित में काम करेगा वही आगे बढ़ेगा...', मायावती बोलीं- आड़े नहीं आएंगे हमारे रिश्ते-नाते


देखा कि दरवाजा अंदर से बंद था। काफी खटखटाने के बाद भी कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस दरवाजा तोड़कर अदंर दाखिल हुई। डॉक्टर कमरे में नहीं मिले। बाथरूम में देखा गया तो वह मृत अवस्था में पड़े थे। खबर फैली तो सीएचसी परिसर में भीड़ जमा हो गई। एसडीएम गामिनी सिंगला समेत अन्य अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। 

प्रभारी निरीक्षक धीरज कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में हार्ट अटैक से मौत होना लग रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का सही कारण पता चल सकेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed