{"_id":"6adf98fc85f9ca044f0b7856","slug":"body-of-a-married-woman-found-in-a-well-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-168105-2026-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: कुएं में मिला विवाहिता का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: कुएं में मिला विवाहिता का शव
Mon, 26 Oct 2026 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Mon, 26 Oct 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
गोसाईंगंज। बांसगांव में सोमवार सुबह गांव के बाहर डिग्री कॉलेज के पास स्थित कुएं में विवाहिता मनीषा (26) का शव उतराता मिला। वह गांव निवासी उदयभान की पुत्री थी। पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम ने ग्रामीणों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकाला। पुलिस मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी है।
परिजनों के मुताबिक, मनीषा की शादी पिछले वर्ष आठ मई को लंभुआ के बेनीपुर निवासी अभिषेक के साथ हुई थी। वह करीब पांच महीने से अपने मायके में पिता उदयभान और मां द्रोपदी के साथ रह रही थी। रविवार सुबह मनीषा घर से निकली थी लेकिन वापस नहीं लौटी। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद शाम को पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की।
सोमवार सुबह करीब 11 बजे गांव के बाहर डिग्री कॉलेज के पास स्थित कुएं में मनीषा का शव उतराता दिखाई दिया। पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला। परिजनों ने शव की शिनाख्त की। मनीषा तीन बहनों में सबसे छोटी थी। उसकी दोनों बड़ी बहनें मेनिका और सोनिया भी विवाहित हैं। गोसाईंगंज थाने के प्रभारी निरीक्षक अखंडदेव मिश्र ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी।