{"_id":"432b94343accb48c23bcd405a54a4019","slug":"board-exams-centre-allotment-a-problem-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानक के विपरीत तय हुए बोर्ड परीक्षा के केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानक के विपरीत तय हुए बोर्ड परीक्षा के केंद्र
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
Updated Thu, 28 Jan 2016 10:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी बोर्ड परीक्षा के केंद्र तय करते समय मानकों की अनदेखी की गई है। अधिकतम 12 किलोमीटर दूर परीक्षा केंद्र तय करने के मानक के विपरीत 17 किलोमीटर दूर सेंटर बनाया गया है। इससे न सिर्फ छात्र-छात्राओं को बल्कि अभिभावकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
जिले में 163 केंद्रों पर बोर्ड की परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। पिछली बार की तुलना में इस बार आठ परीक्षा केंद्र भी बढ़े हैं। बावजूद इसके सेंटर तय करते समय दूरी के मानक की अनदेखी की गई है। धम्मौर स्थित श्री हनुमत इंटर कॉलेज के इंटरमीडिएट के छात्रों का सेंटर शहर स्थित महात्मा गांधी स्मारक इंटर कॉलेज को बनाया गया है जिसकी दूरी 17 किलोमीटर से अधिक है।
विज्ञापन
धम्मौर के आस-पड़ोस में छह ऐसे विद्यालय हैं जिनको बोर्ड का सेंटर बनाया गया है लेकिन इन विद्यालयों में श्री हनुमत इंटर कॉलेज का सेंटर नहीं दिया गया। धम्मौर से सुल्तानपुर की सड़क निर्माणाधीन होने और परीक्षा केंद्र दूर होने की वजह से छात्रों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। यही नहीं धम्मौर स्थित इस इंटर कॉलेज के 480 छात्रों में से कई बच्चे अमेठी के हैं। ऐसे में उन लोगों को और अधिक दूरी तय कर केंद्र पहुंचना होगा।
विज्ञापन
86,238 परीक्षार्थी होंगे शामिल
सुल्तानपुर। जिले में बोर्ड की परीक्षा में 86,238 परीक्षार्थी हिस्सा लेंगे। हाईस्कूल में 48,500 व इंटरमीडिएट में 37,738 छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगी। हाईस्कूल में 46,285 संस्थागत एवं 2,215 व्यक्तिगत परीक्षार्थी शामिल होंगे। वहीं इंटरमीडिएट में 35,521 संस्थागत एवं 2,217 व्यक्तिगत परीक्षार्थी हिस्सा लेंगे।
जीआईसी पहुंचा बोर्ड का प्रश्न पत्र
सुल्तानपुर। यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए प्रश्न पत्र बृहस्पतिवार को जिले में पहुंच गया। डीआईओएस के निर्देश पर राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य जयप्रकाश यादव, श्याम करन, सिराजुद्दीन सिद्दीकी व परीक्षा प्रभारी भानु प्रताप सिंह की देखरेख में प्रश्नपत्र आवंटित कक्ष में रखवाए गए। सुरक्षा के लिए पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं।