{"_id":"61c21c957f02ba2a8e76d8ce","slug":"board-exam-sultanpur-news-lko6100318187","type":"story","status":"publish","title_hn":"24 जनवरी से होंगी यूपी बोर्ड की प्री बोर्ड प्रायोगिक परीक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
24 जनवरी से होंगी यूपी बोर्ड की प्री बोर्ड प्रायोगिक परीक्षाएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों की प्री बोर्ड प्रायोगिक परीक्षा का आयोजन 24 से 31 जनवरी तक होगा। माध्यमिक शिक्षा परिषद के एकेडमिक कैलेंडर के मुताबिक ही प्री बोर्ड की लिखित परीक्षाएं भी कराई जाएंगी।
अगस्त में माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से शैैक्षणिक सत्र 2021-22 के लिए एकेडमिक कैलेंडर का निर्धारण किया गया था। इसके मुताबिक सभी कक्षाओं में ऑनलाइन, ऑफलाइन शिक्षण कार्य पूर्ण किए जाने की अंतिम तिथि 15 जनवरी निर्धारित की गई है। प्री बोर्ड की प्रायोगिक परीक्षाओं का आयोजन करने के लिए 24 से 31 जनवरी 2022 का समय निर्धारित किया गया है। प्री बोर्ड की लिखित परीक्षा तथा कक्षा नौ व 11 की वार्षिक गृह परीक्षा का आयोजन फरवरी के प्रथम सप्ताह से कराने का निर्देश दिया गया है।
प्री बोर्ड परीक्षा के प्राप्तांकों तथा वार्षिक गृह परीक्षा के प्राप्तांकों को फरवरी के तृतीय सप्ताह तक माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर अपलोड करना होगा। बोर्ड परीक्षा की प्रायोगिक परीक्षाओं का आयोजन फरवरी के अंतिम सप्ताह में होगा। एकेडमिक कैलेंडर के मुताबिक बोर्ड परीक्षा मार्च के चौथे सप्ताह से शुरू होगी। जिला विद्यालय निरीक्षक वीपी सिंह ने बताया कि शासन और माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से निर्धारित एकेडमिक कैलेंडर के मुताबिक कक्षा संचालन व परीक्षाओं के आयोजन का निर्देश दिया गया है।