{"_id":"67801960e15c1bb761005677","slug":"board-exam-it-team-will-keep-an-eye-on-social-sites-sultanpur-news-c-103-1-lu11010-125337-2025-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड परीक्षा: सोशल साइट्स पर नजर रखेगी आईटी टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड परीक्षा: सोशल साइट्स पर नजर रखेगी आईटी टीम
Fri, 10 Jan 2025 12:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Fri, 10 Jan 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। यूपी बोर्ड परीक्षा के दौरान सोशल साइट्स पर नजर रखने के लिए सोशल मीडिया सेल बनाया जाएगा। इसमें आईटी के जानकार शिक्षकों की तैनाती की जाएगी। यह सेल 24 घंटे काम करेगा।
सोशल मीडिया पर होने वाली सभी हरकतों की तहकीकात करेगा। यू-ट्यूब, व्हाट्सएप और फेसबुक समेत अन्य साइटों पर वायरल होने वाली परीक्षा सामग्री पर नजर रखेगी।
जिले में माध्यमिक शिक्षा परिषद के 331 विद्यालय संचालित हैं। इसमें 25 राजकीय, 58 अशासकीय और 248 वित्त विहीन मान्यता प्राप्त विद्यालय शामिल हैं। इनमें से 127 केंद्रों पर यूपी बोर्ड परीक्षा संचालित होगी। माध्यमिक विद्यालयों में अध्यापन कार्य रहे तकनीकी जानकार शिक्षकों की सूची बनाई जा रही है। पहली बार है कि निगरानी सेल के अतिरिक्त ऐसे शिक्षक तैनात होंगे जो आईटी में दक्ष होंगे। सोशल मीडिया की सभी साइट्स की 24 घंटे निगरानी करेंगे। जिले में अलग से सोशल मीडिया सेल की व्यवस्था की जा रही है। जिसमें 200 से अधिक शिक्षकों को रखा जाएगा। ये शिक्षक विद्यालयों में तैनात परीक्षकों से अलग होंगे। यूपी बोर्ड ने जिला विद्यालय निरीक्षक को विभिन्न साइट्स का ब्योरा भी भेजा है।
विज्ञापन
शिक्षकों का तैयार हो रहा ब्योरा
जिला विद्यालय निरीक्षक रविशंकर ने बताया कि यूपी बोर्ड ने विभिन्न साइट्स का ब्योरा भेजा है। आईटी के जानकारों का खाका तैयार किया जा रहा है। अगर कोई भी अफवाह या ठगी का प्रयास करेगा तो सोशल मीडिया सेल की टीम उसको पहले सचेत करेगी। उसके बाद खंडन प्रसारित कर साइबर सेल को कार्रवाई के लिए पत्र लिखा जाएगा और बोर्ड को भी सूचना दी जाएगी।