{"_id":"6546929d27a9b06c540a5b47","slug":"blos-reached-booths-without-voter-list-and-forms-sultanpur-news-c-103-1-slko1044-4949-2023-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: बिना मतदाता सूची व फाॅर्म के बूथों पर पहुंचे बीएलओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: बिना मतदाता सूची व फाॅर्म के बूथों पर पहुंचे बीएलओ
Sun, 05 Nov 2023 12:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sun, 05 Nov 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। विधानसभा मतदाता सूची पुनरीक्षण के लिए चलाए गए विशेष अभियान में शनिवार को काफी बीएलओ बिना मतदाता सूची व फार्म के बूथों पर पहुंच गए। मतदाता सूची न होने से ग्रामीणों को परेशानी उठानी पड़ी। कुछ लोग सूची में अपना नाम नहीं देख सके और युवक मतदाता नहीं बन सके।
निर्वाचन विभाग की ओर से शनिवार को मतदाता पुनरीक्षण के लिए चलाया गया विशेष अभियान फ्लाप रहा। मोतिगरपुर, कुड़वार, पीपीकमैचा व अखंडनगर के दर्जनों बूथों पर बीएलओ नहीं पहुंच सके। कुड़वार, धनपतगंज, बल्दीराय समेत अन्य कई ब्लॉकों के बूथों पर मतदाता सूची का अभाव रहा।
मतदाता सूची न होने से लोग अपना नाम नहीं देख सके। नाम बढ़ाने, संशोधन व विलोपन का फाॅर्म न होने से युवक आवेदन नहीं भर सके। अव्यवस्था के बीच शाम को बूथ बंद हो गए। कुड़वार के तीन बूथों पर तैनात बीएलओ अमरावती श्रीवास्तव ने बताया कि फाॅर्म सात व आठ नहीं मिला है।
विज्ञापन
वीपी इंटर कॉलेज के बूथ पर तैनात बीएलओ फरजाना ने बताया कि ग्रामीण केंद्र पर नहीं पहुंचे। फार्म के अभाव में दिक्कत रही। लेखपाल के न रहने से फार्म नहीं मिल सका। भदैंया के रहाइकपुर बूथ पर पहुंचकर लंभुआ विधायक सीताराम वर्मा ने पुनरीक्षण अभियान की हकीकत देखी। उन्होंने युवकों को मतदाता बनने के लिए प्रेरित किया। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी विजय सिंह ने बताया कि तहसीलों को फाॅर्म व मतदाता सूची भेजी जा चुकी है। रविवार के अभियान में पड़ताल की जाएगी।