फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   blood-soaked body of elderly man found inside house in Sultanpur police broke down door and took him out

Sultanpur News: घर के अंदर मिली बुजुर्ग की खून सनी लाश, पुलिस ने दरवाजा तोड़कर निकाला; पत्नी से पूछताछ जारी

Sat, 14 Feb 2026 03:36 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 14 Feb 2026 03:36 PM IST
सार

सुल्तानपुर में घर के अंदर बुजुर्ग की खून सनी लाश मिली। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर बाहर निकाला।उसकी पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। आगे पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
blood-soaked body of elderly man found inside house in Sultanpur police broke down door and took him out
मौके पर जमा लोगों की भीड़। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

यूपी के सुल्तानपुर में शनिवार को 65 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या कर दी गई। उनका शव घर के पीछे बाउंड्रीवाल के पास खून से लथपथ मिला। खबर फैलने पर मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन


घटना कुड़वार थाना क्षेत्र के मीरापुर गांव की है। गांव निवासी रामतेज की हत्या हुई है। बताया गया कि रामतेज घर पर अकेले रहते थे। उनकी बेटी की शादी हो चुकी है। ग्रामीणों के अनुसार, उनकी पत्नी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं बताई जा रही है। सुबह कुछ ग्रामीणों ने घर के पीछे खून फैला देखा। जाकर देखा तो रामतेज का शव पड़ा मिला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करके जानकारी जुटाई। शव के पास से एक ईंट और एक कुल्हाड़ी मिली है। आशंका है कि इन्हीं हथियारों से वार करके हत्या की गई है। पुलिस ने आसपास के लोगों से भी बात करके जानकारी ली। जांच में यह पता लगाया जा रहा है कि घटना के समय घर में कौन-कौन मौजूद था। क्या कोई पारिवारिक विवाद था?
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ सिटी सौरभ सामंत ने बताया कि पीआरवी को सूचना मिली थी कि 65 वर्षीय रामतेज कोरी आज घर से बाहर नहीं निकले हैं। घर का दरवाजा अंदर से बंद है। पीआरवी टीम ने दीवार फांदकर घर में प्रवेश किया। अंदर रामतेज मृत अवस्था में पाए गए। उन्होंने पिछले साल सड़कों पर घूमने वाली 45 वर्षीय महिला को अपनी पत्नी के रूप में रखा था। पुलिस महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed