फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   blood donation

50 पुलिस कर्मियों ने किया रक्तदान

Thu, 31 Mar 2022 11:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 31 Mar 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
blood donation
जिला अस्पताल में रक्तदान करते पुलिस कर्मी। - फोटो : SULTANPUR
सुल्तानपुर। जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में बृहस्पतिवार को आयोजित शिविर में एक महिला आरक्षी समेत 50 पुलिस कर्मियों ने रक्तदान किया। शिविर में अयोध्या परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक कवींद्र प्रताप सिंह ने इंसानियत के लिए रक्तदान जरूरी बताया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बच्चों के लिए विद्यादान और बड़ों के लिए सेवादान जरूरी है। उसी तरह से इंसानियत के लिए रक्तदान जरूरी है। खून के संकट से किसी जरूरतमंद की जान न जाने पाए। डीआईजी/एसपी डॉ. विपिन कुमार मिश्र ने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं होता है। पुलिस समाज के हर तबके के लिए खड़ी है। ऐसे में पुलिस कर्मियों की जिम्मेदारी बहुत बढ़ गई है। उन्होंने शिविर में रक्तदान करने वाले पुलिस कर्मियों की हौसला अफजाई भी की। आईजी अयोध्या परिक्षेत्र ने रक्तदान करने वाले पुलिस कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. डीके त्रिपाठी ने रक्तदान को शरीर के लिए बहुत ही जरूरी बताया। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. एससी कौशल ने कहा कि रक्तदान से डरने की जरूरत नहीं है। ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. आरके मिश्र ने कहा कि एक यूनिट रक्तदान से कई लोगों की जान बचाई जा सकती है। रक्तदान शिविर की शुरुआत आईजी अयोध्या कवींद्र प्रताप सिंह ने फीटा काटकर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed