फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Block chief Yashbhadra Singh Monu expelled from BSP

ब्लॉक प्रमुख यशभद्र सिंह मोनू बसपा से निष्कासित

Wed, 23 Mar 2022 11:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Mar 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Block chief Yashbhadra Singh Monu expelled from BSP
सुल्तानपुर। हाल ही में इसौली से विधानसभा का चुनाव लड़ने वाले धनपतगंज ब्लॉक प्रमुख यशभद्र सिंह मोनू को बसपा से निष्कासित कर दिया गया है। उनके ऊपर अनुशासनहीनता व पार्टी विरोधी गतिविधियों का आरोप लगा है।
विज्ञापन

हाल में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में धनपतगंज ब्लॉक प्रमुख व पूर्व विधायक चंद्रभद्र सिंह के अनुज यशभद्र सिंह को बसपा ने इसौली विधानसभा क्षेत्र से अपना प्रत्याशी बनाया था। कांटे की लड़ाई में यशभद्र सिंह तीसरे स्थान पर रहे। चुनाव के ठीक बाद बसपा में उनके ऊपर पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त रहने व अनुशासनहीनता का आरोप लगा है।
विज्ञापन

बुधवार को इसी आरोप में बसपा जिलाध्यक्ष दीपक भारती ने यशभद्र सिंह मोनू को पार्टी से निष्कासित कर दिया। जिलाध्यक्ष ने बताया कि पार्टी विरोधी गतिविधियों व अनुशासनहीनता के संबंध में कई बार उनको चेतावनी भी दी जा चुकी है। इसके बाद भी उनकी कार्यशैली में कोई सुधार नहीं आया। रिपोर्ट पर उन्हें पार्टी से निकाल दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed