फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   BJP stuck on the old figures of victory

Sultanpur News: जीत के पुराने आंकड़ों पर ही ठहरी भाजपा

Mon, 15 May 2023 12:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Mon, 15 May 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
BJP stuck on the old figures of victory
सुल्तानपुर। नगर निकाय चुनाव के नतीजे सत्तासीन भाजपा के लिए बहुत सुखद नहीं रहे। पार्टी प्रदेश में करीब छह साल से सत्ता में रहने के बाद भी इस चुनाव में अपनी जीत का आंकड़ा नहीं बढ़ा सकी। जीत के पुराने आंकड़ों पर ही ठहर गई।
विज्ञापन



वर्ष 2017 के चुनाव में भाजपा को दो चेयरमैन मिले थे। इनमें नगर पालिका व नगर पंचायत कोइरीपुर शामिल हैं। शनिवार को संपन्न हुए चुनाव में भाजपा ने नगर पालिका सीट पर फिर कब्जा कर लिया। इसके साथ ही नगर पंचायत कादीपुर चेयरमैन पद पर भी जीत हासिल कर ली। दोस्तपुर में भाजपा प्रत्याशी सोनी गौतम रनर रहीं। कोइरीपुर में भी कांटे के संघर्ष में भाजपा प्रत्याशी सीमा साहू रनर रहीं।
विज्ञापन


नवगठित लंभुआ नगर पंचायत में भाजपा की बड़ी फजीहत हुई। भाजपा प्रत्याशी विजय प्रताप त्रिपाठी रनर तक भी नहीं पहुंच सके। वह तीसरे नंबर पर ही अटक गए। तीन नगर पंचायतों में हार से भाजपा की जीत का आंकड़ा दो के ऊपर नहीं पहुंच सका। छह साल के पहले के जीत के आंकड़े पर भाजपा टिकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed