फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   BJP, SP and independent candidates filled the form of zila panchayat president

भाजपा, सपा व निर्दल प्रत्याशी ने भरा जिपं अध्यक्ष का पर्चा

Sat, 26 Jun 2021 11:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jun 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
BJP, SP and independent candidates filled the form of zila panchayat president
सुल्तानपुर। जिला पंचायत में शनिवार को गहमागहमी के बीच जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए भाजपा, सपा व एक निर्दल प्रत्याशी ने पर्चा भरा। भाजपा व सपा प्रत्याशी पार्टी के लोगों के साथ पहुंचकर नामांकन किया, जबकि निर्दल ने सामान्य तरीके से नाम निर्देशन किया।
विज्ञापन

चुुनाव की संवेदनशीलता को देखते हुए बस स्टेशन, कलेक्ट्रेट से लेकर जिला पंचायत तक सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। बैरिकेडिंग करके सुबह से ही जिला पंचायत के आसपास का आवागमन बंद कर दिया गया था।
विज्ञापन

नामांकन परिसर में प्रत्याशी के साथ ही सिर्फ चार लोग ही प्रवेश पा सके। शाम को नामांकन पत्रों की जांच में तीनों प्रत्याशियों के नाम निर्देशन पत्र वैध पाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष के चल रहे चुनाव में शनिवार को तीन प्रत्याशियों ने नामांकन किया। सबसे पहले पूर्व प्रमुख यशभद्र सिंह मोनू की बहन व वार्ड संख्या 24 से निर्वाचित जिला पंचायत सदस्य अर्चना सिंह नाम निर्देशन दाखिल करने दो जिला पंचायत सदस्य व एक अधिवक्ता के साथ जिला पंचायत पहुंचीं।
उन्होंने जिला पंचायत के निर्वाचन अधिकारी/डीएम रवीश गुप्ता के समक्ष दो सेटों में नाम निर्देशन किया। उनका प्रस्ताव वार्ड संख्या 21 के डीडीसी अजय कुमार व अनुमोदक वार्ड संख्या 23 के डीडीसी नंदकिशोर रहे।
इसके बाद वार्ड संख्या 42 की डीडीसी व सपा प्रत्याशी केशा देवी ने सपा जिलाध्यक्ष पृथ्वीपाल यादव व पार्टी के लोगों के साथ जिला पंचायत पहुंचकर दो सेट में नामांकन पत्र भरा।
उनके प्रस्ताव वार्ड नंबर 43 के डीडीसी लालबहादुर व अनुमोदक वार्ड संख्या 33 की डीडीसी कमलेश रहीं। सपा प्रत्याशी के नामांकन को लेकर गेट पर सपाइयों की भीड़ लगी रही।
प्रमुख रूप से एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व विधायक अनूप संडा, रामचंद्र चौधरी, पार्टी महामंत्री सलाउद्दीन समेत बड़ी संख्या में सपाई मौजूद रहे। वार्ड संख्या 25 की डीडीसी व निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष ऊषा सिंह ने भाजपा प्रत्याशी के रूप में गहमागहमी के बीच जिला पंचायत में नाम निर्देशन किया।
नामांकन के पहले वे पं. राम नरेश त्रिपाठी सभागार पहुंचीं। सभागार में पार्टी के लोगों के साथ प्रक्रिया पूरी करने के बाद वे भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. आरए वर्मा, जिला प्रभारी शंकर गिरी, चारों विधायक देवमणि द्विवेदी, सूर्यभान सिंह, राजेश गौतम, सीताराम वर्मा, सांसद प्रतिनिधि रणजीत कुमार, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष संतबक्श सिंह, क्षेत्रीय महामंत्री सुशील त्रिपाठी समेत अन्य पार्टी के लोगों के साथ पैदल जिला पंचायत पहुंचीं।
गेट पर मौजूद पुलिस ने भाजपाइयों को रोक लिया। इसके बाद प्रत्याशी समेत चार लोगों को प्रवेश दिया गया। परिसर में पहुंचकर ऊषा सिंह ने दो सेट में नाम निर्देशन किया। उनके दोनों सेट के अलग-अलग प्रस्ताव व अनुमोदक रहे।
एक सेट के प्रस्ताव वार्ड संख्या 14 के डीडीसी अजय कुमार व अनुमोदक बद्री प्रसाद व दूसरे सेट के प्रस्ताव वार्ड संख्या 41 की डीडीसी अनीता और अनुमोदक वार्ड संख्या 20 के उदराज वर्मा रहे। शाम को नामांकन पत्रों की जांच के दौरान सपा प्रत्याशी केशा देवी का एक सेट पर्चा गलत पाए जाने पर खारिज कर दिया गया।
निर्वाचन अधिकारी/डीएम रवीश गुप्ता ने बताया कि भाजपा प्रत्याशी ऊषा सिंह, निर्दल अर्चना सिंह के दोनों पर्चे व सपा प्रत्याशी केशा देवी का एक पर्चा वैध पाया गया। जांच के बाद तीनों प्रत्याशी मैदान में आ गए हैं। 29 जून को नाम निर्देशन पत्र वापस लिए जा सकेंगे। नामांकन में डीएम के साथ सहायक निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व उमाकांत त्रिपाठी भी मौजूद रहे।
शाम तक आवागमन रहा प्रतिबंधित
जिला पंचायत अध्यक्ष के नामांकन की संवेदनशीलता को देखते हुए प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए थे। कलेक्ट्रेट गेट, मौनी मंदिर व बस स्टेशन के पास बैरिकेडिंग करके आवागमन रोक दिया गया था। बैरिकेडिंग पर तैनात पुलिस कर्मी पैदल वालों को भी प्रवेश नहीं दे रहे थे।
वाहनों का आवागमन एकदम प्रतिबंधित कर दिया गया था। इसकी वजह से कुछ कर्मचारियों को भी परेशानी उठानी पड़ी। कुछ लोगों से पुलिस की कहासुनी भी हुई। प्रशासन व पुलिस के अधिकारियों ने मीडिया कर्मियों को भी जिला पंचायत के गेट पर ही रोक दिया। मीडिया को सरकारी की सूचना उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया गया। नामांकन दाखिले से लेकर जांच तक मीडिया को कवरेज से दूर रखा गया। इसे लेकर मीडिया कर्मियों में नाराजगी रही।
नामांकन में उड़ीं सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां
जिला पंचायत अध्यक्ष के नामांकन में शनिवार को सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ गईं। खासकर भाजपा व सपा प्रत्याशी के नामांकन में भीड़ के बीच मास्ट व दो गज की दूरी गायब हो गई थी। जिम्मेदार लोग भी इससे बेफिक्र हो गए थे। पुलिस व प्रशासन के लोग भी इससे बेखबर रहे।

जिला पंचायत के आसपास की बंद कराई दुकानें
अध्यक्ष पद के नामांकन को देखते हुए लॉकडाउन के बाद भी कुछ खुलने वाली दुकानों को प्रशासन व पुलिस ने सुबह ही बंद करा दिया। शाम तक जिला पंचायत के आसपास की सभी दुकानें पूरी तरह से बंद रहीं। नामांकन पत्रों की जांच के बाद ही आवागमन संचालित हो सका और कुछ दुकानें खुल सकीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed