फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   BJP MLA and BSP leader remained in custody for an hour

घंटे भर कोर्ट की कस्टडी में रहे भाजपा विधायक व बसपा नेता

Fri, 20 Dec 2019 10:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Dec 2019 10:57 PM IST
विज्ञापन
BJP MLA and BSP leader remained in custody for an hour
सुल्तानपुर। जानलेवा हमला व अपहरण करने के मामले में आरोपित सदर क्षेत्र के भाजपा विधायक सीताराम वर्मा व बसपा नेता ने शुक्रवार को स्पेशल जज एमपी-एमएलए पीके जयंत की कोर्ट में सरेंडर कर दिया।
विज्ञापन

करीब एक घंटे तक कस्टडी में रहने के बाद कोर्ट ने विधायक व बसपा नेता के खिलाफ जारी वारंट निरस्त कर उन्हें रिहा कर दिया। कोर्ट ने विधायक व बसपा नेता पर चार्ज तय करने के लिए उन्हें शनिवार को तलब किया है।
विज्ञापन

लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के सनईराम गांव निवासी जिला पंचायत सदस्य पृथ्वीपाल यादव 12 सितंबर 2012 को अपने दरवाजे पर बैठकर लोगों के साथ बात कर रहे थे।
तभी तत्कालीन जिला पंचायत अध्यक्ष व मौजूदा समय में सदर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक सीताराम वर्मा, बसपा जिलाध्यक्ष दिनेश चंद्रा, जिला पंचायत सदस्य धर्मेंद्र कुमार उर्फ बब्लू, बसपा नेता रिजवान उर्फ पप्पू व बृजेश वर्मा और 10-12 अज्ञात लोग वहां पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि जिला पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने पर आरोपियों ने पृथ्वीपाल यादव को धमकी दी और उन्हें वाहन पर लादकर चले गए थे।
मामले में पुलिस ने पृथ्वीपाल यादव की पत्नी उमा देवी की तहरीर पर भाजपा विधायक सीताराम वर्मा, बसपा जिलाध्यक्ष दिनेश चंद्रा, जिला पंचायत सदस्य धर्मेंद्र कुमार उर्फ बब्लू, बसपा नेता रिजवान उर्फ पप्पू व बृजेश वर्मा और 10-12 अज्ञात लोगों के खिलाफ जानलेवा हमला व अपहरण का मुकदमा दर्ज किया था।
केस की विवेचना पूरी कर पुलिस ने विधायक सीताराम वर्मा व बसपा नेता रिजवान उर्फ पप्पू के खिलाफ चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की थी। जमानत कराने के बाद भाजपा विधायक व बसपा नेता गैर हाजिर चल रहे थे। कोर्ट ने उनके खिलाफ वारंट जारी किया था।

इसी मामले में शुक्रवार को भाजपा विधायक व बसपा नेता ने स्पेशल जज एमपी-एमएलए पीके जयंत की कोर्ट में सरेंडर कर दिया। कोर्ट ने दोनों को करीब एक घंटे भर तक कस्टडी में रखने के बाद उनके खिलाफ जारी वारंट निरस्त कर दिया। अदालत ने भाजपा विधायक व बसपा नेता पर चार्ज तय करने के लिए उन्हें शनिवार को तलब किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed