फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   BJP leaders are giving shelter to criminals: Subhashini Ali

भाजपा नेता अपराधियों को दे रहे शरण : सुभाषिनी अली

Sun, 01 Oct 2023 11:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sun, 01 Oct 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
BJP leaders are giving shelter to criminals: Subhashini Ali
सुल्तानपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भले ही अपराधियों के खात्मे की बात करते हैं लेकिन प्रदेश में हत्या और बलात्कार के मामले तेजी से बढ़े हैं। सुल्तानपुर जिले में चिकित्सक की बर्बरतापूर्ण हत्या इसका उदाहरण है। भाजपा नेता अपराधियों को बचाने में लगे हैं। पुलिस एवं प्रशासन की लचर कार्रवाई से जनता में रोष है। पत्रकारवार्ता में ये बातें भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) पोलित ब्यूरो की सदस्य सुभाषिनी अली ने कहीं। रविवार दोपहर चिकित्सक के गांव सखौलीकलां पहुंचकर उन्होंने पीड़ित परिजनों से मुलाकात की। इसके बाद परिजनों को न्याय दिलाने और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।
विज्ञापन



उन्होेंने कहा कि पीड़ितों को बुलडोजर कार्रवाई नहीं, न्याय चाहिए। पुलिस अपराधियों का एनकाउंटर कर रही है लेकिन अपराधियों में भय नहीं है। खुलेआम गुंडागर्दी, दलितों पर अत्याचार एवं महिला उत्पीड़न के मामले बढ़े हैं। योगी सरकार अपनी पीठ थपथपा रही है।
विज्ञापन



उन्होंने बढ़े अपराधों के ग्राफ पर सवाल उठाया। कहा कि अगस्त तक प्रदेशभर में हत्या और दुष्कर्म के मामले करीब दो हजार के पार पहुंच गए हैं। खुद भाजपा नेता ही अपराधियों को पनाह दे रहे हैं, यदि ऐसा नहीं होता तो चिकित्सक हत्याकांड का मुख्य आरोपी अभी तक जेल में होता। अपराधियों से सांठ-गांठ कर पुलिस मूक बनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



उन्होंने बताया कि महिला आरक्षण बिल पर राष्ट्रपति की मुहर लग गई है लेकिन इसमें अभी कई बदलाव की आवश्यकता है। इस कानून को जल्द से जल्द लागू किया जाना चाहिए। भाजपा सरकार इसे चुनावी मुद्दा बनाकर वोट बैंक की राजनीति कर रही है। जनगणना और परिसीमन में अभी सालों का समय लग जाएगा। ऐसे में महिलाओं को आरक्षण का लाभ मिलने में देरी होगी।



उन्होंने आगामी लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन को बहुमत मिलने की उम्मीद जताई। कहा कि प्रदेश में बढ़ रहे अपराध, भ्रष्टाचार व बेरोजगारी समेत अन्य मुद्दों को लेकर पार्टी व अन्य पार्टियां मिलकर लखनऊ के ईको पार्क में 11 अक्तूबर को सभा करेंगी। इस मौके पर सीपीएम जिलामंत्री नरोत्तम शुक्ला, एसएफआई के जिला उपाध्यक्ष राजीव तिवारी, जिला सचिव रोहित नाविक व एसएफआई के पूर्व जिला सचिव प्रशांत द्विवेदी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed