फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   BJP candidate filled nomination

भाजपा प्रत्याशी ने भरा परचा

Sat, 13 Feb 2016 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर Updated Sat, 13 Feb 2016 11:13 PM IST
विज्ञापन
BJP candidate filled nomination

प्रदेश महामंत्री व पूर्व मंत्री की अगुवाई में उनके नामांकन में कई दिग्गज भाजपाइयों ने हिस्सा लिया। नामांकन के दौरान पार्टी कार्यालय के बगल पार्क में भाजपाइयों के जमावड़े से शहर में जाम लग गया। पुलिस को घंटे भर मशक्कत करनी पड़ी। इस दौरान समर्थकों ने खूब नारेबाजी की।

विज्ञापन


भाजपा प्रत्याशी को लेकर अभी दो नाम निर्देशन पत्र दाखिल हो चुके हैं। विधान परिषद चुनाव के भाजपा से प्रत्याशी बनाए गए डॉ. कमलेश चंद्र त्रिपाठी ने शनिवार को समर्थकों के साथ कलेक्ट्रेट में अपना नामांकन तीन सेटों में दाखिल किया।
विज्ञापन


नामांकन दाखिल करने वे समर्थकों के साथ पैदल ही पार्टी कार्यालय के बगल पं. दीनदयाल उपाध्याय पार्क से निकले। उनके निकलते ही भाजपाइयों के जमावड़े से डाकखाना चौराहा व उसके आसपास जाम लग गया। पार्क से पूर्व मंत्री व प्रदेश महामंत्री रामपति शास्त्री के साथ कलेक्ट्रेट जाते समय समर्थकों ने उनके पक्ष में खूब नारेबाजी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके जुलूस में सूबे के महामंत्री के साथ दोनों जिलों के दिग्गज भाजपाइयों व क्षेत्र पंचायत, जिला पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधानों ने भी हिस्सा लिया। कलेक्ट्रेट के नामांकन कक्ष में पहुंचकर उन्होंने सहायक निर्वाचन अधिकारी कृष्णलाल तिवारी के समक्ष तीन सेटों में नामांकन पत्र भरा। भाजपा प्रत्याशी ने कहा कि वे विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ रहे हैं।

अनुशासन की नसीहत के बाद भी कुछ भाजपाई उलझे
डाकखाना चौराहे की ओर बनाए गए बैरियर पर पार्टी प्रत्याशी का नामांकन कराने पहुंचे कुछ भाजपाई पुलिस कर्मियों से उलझ गए। हालांकि, बाद में वे मना करने पर बैरियर के पास ही रुक गए। इस दौरान समर्थक नारेबाजी करते रहे। सुरक्षा कर्मियों ने कलेक्ट्रेट गेट तक भाजपा के  दिग्गज पदाधिकारियों को आने की इजाजत दी।


कई चौराहे पर लगा जाम
भाजपा प्रत्याशी के नामांकन में भाजपाइयों एवं वोटरों के जमावड़े से छुट्टी के बाद भी शहर में जाम लग गया। डाकखाना चौराहा, पंत स्टेडियम, विकास भवन, लालडिग्गी चौराहा, राहुल चौराहा, सब्जीमंडी के पास लोग घंटे भर जाम से जूझे। इन जगहों पर तैनात यातायात पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed