{"_id":"6622bd42a917b7d436052f34","slug":"bjp-block-chief-made-presiding-officer-sultanpur-news-c-103-1-ayo1003-112467-2024-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: भाजपा के ब्लाॅक प्रमुख को बना दिया पीठासीन अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: भाजपा के ब्लाॅक प्रमुख को बना दिया पीठासीन अधिकारी
Sat, 20 Apr 2024 12:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sat, 20 Apr 2024 12:21 AM IST
विज्ञापन
लंभुआ (सुल्तानपुर)। मतदान से लेकर मतगणना तक पूरी तरह निष्पक्षता रहे। इसलिए किसी भी राजनीतिक व्यक्ति को चुनाव आयोग चुनावी ड्यूटी में नहीं लगाता है। किंतु जिले में भाजपा के एक ब्लाॅक प्रमुख को बाकायदा पीठासीन अधिकारी बना दिया गया है। ब्लॉक प्रमुख प्रशिक्षण के लिए पहुंचे और वहां जाकर सारी बात बताई। तब उनकी ड्यूटी काटी गई।
लंभुआ ब्लाॅक के प्रमुख ढेलहा निवासी डॉ. कुंवर बहादुर सिंह भाजपा से जुड़े हुए हैं और सभी राजनीतिक गतिविधियों में शामिल रहते हैं। वे जयसिंहपुर विकास खंड के जासापारा स्थित एक वित्तीय सहायता प्राप्त जूनियर हाईस्कूल में प्रधानाध्यापक भी हैं। ऐसे में उनकी लोकसभा चुनाव-2024 में ड्यूटी भी लग गई है। डीएम के आदेश से जारी ड्यूटी में उन्हें पीठासीन अधिकारी बनाया गया है।
तीन दिवसीय प्रशिक्षण के लिए उन्हें 19, 20 व 21 अप्रैल को अमहट स्थित केन्द्रीय विद्यालय में उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशिक्षण में उपस्थित न होने पर लापरवाही के लिए उन्हें दंडित किये जाने का भी जिक्र आदेश में है। ऐसे में वह परेशान होकर प्रशिक्षण के लिए पहुंच गए। वहां जाकर उन्होंने सारी बात बताई। चुनाव के मुख्य कार्मिक अधिकारी सीडीओ अंकुर कौशिक ने बताया कि मानव संपदा पोर्टल से डेटा लेने के कारण ऐसा हुआ था। अब उनकी ड्यूटी काट दी गई है।
विज्ञापन
उधर, चुनावी ड्यूटी लगाने में अफसर पुरानी सूची के अनुसार ही काम कर रहे हैं। जिसकी वजह से अनेक खामियां सामने आ रही हैं। दो दिन पहले ही चार मृतकों और 20 गैर जिले में तबादला हो चुके कर्मचारियों को भी चुनाव ड्यूटी में लगाए जाने का मामला प्रकाश में आया था। जिसके बाद इन लोगों की ड्यूटी निरस्त की गई है।