फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Biting cold hits the city

मौसम ने बदली करवट, दिन भर छाई रही धुंध

Mon, 26 Dec 2016 10:28 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Mon, 26 Dec 2016 10:28 PM IST
विज्ञापन
Biting cold hits the city
ठंड से राहत नहीं - फोटो : अमर उजाला

जिले में सोमवार को मौसम के बदले मिजाज से कड़ाके की ठंड होने लगी। दिन भर आसमान में धुंध छाई रही और सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए। दिन में हुई कड़ाके की ठंड से अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग  ने मंगलवार को सुबह के समय  कोहरा  व  धुंध रहने  और ठंड में वृद्धि होने का अनुमान लगाया  है। 

विज्ञापन



मौसम के पल-पल बदल रहे मिजाज से लोगों की परेशानी कम नहीं हो रही है। सोमवार को एक बार फिर मौसम का रुख बदल गया। मौसम के बदले मिजाज से सुबह आसमान कोहरे की चादर से लिपटा रहा। दिन भर धुंध छाई रहने से लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ा। इस दौरान पछुआ हवा चलने से लोग शीतलहरी से परेशान रहे। आसमान में धुंध छाई रहने से दिन भर सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए और अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन


ठंड से बचाव के लिए लोगों ने अलाव का सहारा लिया। शहर समेत ग्रामीण इलाकों में लोग अलाव की तलाश में भटकते रहे। शाम होते ही ठंड बढ़ गई। मौसम  विभाग के मुताबिक मंगलवार को सुबह  के समय   हल्का कोहरा व धुंध रहने से  ठंड में वृद्धि की संभावना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed