{"_id":"65efe6ec1572bd096b0feb7b","slug":"bike-stuck-in-wheel-of-truck-while-overtaking-father-and-son-injured-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-110982-2024-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: ओवरटेक करने में ट्रक के पहिए में फंसी बाइक, पिता-पुत्र जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: ओवरटेक करने में ट्रक के पहिए में फंसी बाइक, पिता-पुत्र जख्मी
विज्ञापन
दोस्तपुर (सुल्तानपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के गोरई मोड़ के पास सोमवार शाम ट्रक को ओवरटेक करने में एक बाइक उसके पिछले पहिये में फंस गई। बाइक कुछ दूर तक घिसटती चली गई। इससे बाइक पर सवार पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दोस्तपुर ले जाया गया। वहां से उन दोनों को जौनपुर जिले के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अखंडनगर थाना क्षेत्र के कराई गांव निवासी कमला यादव (60) व उनका पुत्र सचिन (28) सोमवार शाम बाइक से घर से दोस्तपुर की तरफ आ रहे थे। बाइक सचिन चला रहा था। उसने हेलमेट नहीं पहना था। ट्रक को ओवरटेक करने में सचिन की बाइक अनियंंत्रित हो गई। बाइक ट्रक के पिछले पहिए में फंस गई। कुछ दूर जाकर बाइक ट्रक के पहिए से दूर हट गई। इस दौरान बाइक सवार कमला यादव व उनका पुत्र सचिन गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद ट्रक समेत चालक मौके से फरार हो गया। सीएचसी दोस्तपुर से घायलों को उनके परिजनों ने जौनपुर जिले के शाहगंज स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।
सेमरीबाजार कस्बे में बाइक सवार ने युवती को मारी टक्कर, रेफर
सेमरीबाजार। जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के सेमरी बाजार कस्बा निवासी रुचि यादव (19) सोमवार दोपहर घर से पैदल बाजार से किराने का सामान लेने जा रही थी। इसी बीच सामने से आ रहे तेज रफ्तार बाइक सवार ने रुचि को टक्कर मार दी। बाइक की टक्कर से रुचि गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर घायल रुचि को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। वहां से उसकी नाजुक हालत को देखते हुए उसे ट्राॅमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद बाइक मौके पर ही छोड़कर चालक फरार हो गया। ग्रामीणों की जानकारी पर पुलिस ने बाइक को कब्जे में ले लिया है। (संवाद)