फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Bike riding youth dies after colliding with pickup

Sultanpur News: 18 रेलवे स्टेशनों पर दांव पर सुरक्षा

Mon, 17 Mar 2025 12:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Mon, 17 Mar 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
Bike riding youth dies after colliding with pickup
लंभुुआ रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म एक पर मौजूद यात्री।
सुल्तानपुर। रेलवे स्टेशनों को सीसीटीवी से लैस किए जाने की विभाग की मंशा पूरी नहीं हो पाई है। निर्धारित समय बीतने के बाद भी जिम्मेदार फर्म अभी तक 18 रेलवे स्टेशनों पर सीसीटीवी कैमरे नहीं लगाए हैं। इससे अराजकतत्वों पर नजर रखने की व्यवस्था शुरू हो पाई है और इन स्टेशनों की सुरक्षा दांव पर लगी हुई है।
विज्ञापन

रेल मंत्रालय ने सुल्तानपुर रेल उप मंडल के 18 रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी कैमरे लगवाने का निर्देश दिया था। इसका कार्य एक फर्म को दिया गया था। मंडल की ओर से फर्म को फरवरी 2025 तक सभी स्टेशनों पर कैमरे लगवाने का निर्देश दिया गया था, लेकिन फर्म ने अभी तक कैमरे नहीं लगवाए हैं। इससे विभिन्न घटनाओं के बाद ट्रेनों से भागने वाले अपराधियों व अराजकतत्वों की निगरानी नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन

इन स्टेशनों से प्रतिदिन हजारों यात्री सफर करते हैं। उनके साथ सामान भी होता है। आए दिन यात्रियों के साथ अप्रिय घटनाएं होती रहती हैं। कभी-कभार यात्री स्टेशन पर ही जहरखुरानी का शिकार हो जाते हैं। घटनाओं को अंजाम देकर जहरखुरान भाग जा रहे हैं। सीसीटीवी कैमरे न होने से अपराधियों की पहचान नहीं हो पाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन स्टेशनों पर लगने हैं कैमरे
सुल्तानपुर रेल उप मंडल के भरतकुंड, मलेथूकनक, खजुरहट, चौरे बाजार, कूरेभार, द्वारिकागंज, पीपरपुर, रामगंज, शिवनगर, पखरौली, बंधुआकला, भदैंया, लंभुआ, महारानी पश्चिम, कोइरीपुर, हरपालगंज, श्रीकृष्णानगर व सुल्तानपुर स्टेशन के छूटे हुए हिस्सों में कैमरे लगाए जाने हैं।

ऐसे संचालित होगी व्यवस्था
जिला मुख्यालय स्थित आरपीएफ पोस्ट इन कैमरों के जरिये स्टेशनों की निगरानी करेगी। इसके लिए 24 घंटे एक ऑपरेटर की तैनाती की जाएगी। यहां से स्टेशनों की हर गतिविधि पर नजर रखी जा सकेगी। सीसीटीवी कैमरों की संख्या का निर्धारण स्टेशनों पर प्लेटफार्म की संख्या व क्षेत्रफल के आधार पर किया गया है। कुछ कैमरे 360 व कुछ 180 डिग्री के एंगल पर लगाए जाने हैं।


इसी महीने लग जाएंगे कैमरे
छोटे स्टेशनों पर प्रस्तावित सीसीटीवी कैमरे इसी महीने लग जाएंगे। संबंधित कंपनी ने कुछ कैमरे जंक्शन पर लगाए हैं। फर्म के सुपरवाइजर को जल्द कैमरे लगाने के लिए कहा गया है। - राजकुमार, प्रभारी निरीक्षक आरपीएफ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed