फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   bike rider died in accident

Sultanpur News: हादसे में बाइक सवार युवक की मौत

Sat, 02 Sep 2023 11:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sat, 02 Sep 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
bike rider died in accident
बरौंसा (सुल्तानपुर)। टांडा-बांदा राष्ट्रीय राजमार्ग पर थाना क्षेत्र गोसाईंगंज के गड़ौली गांव के पास शनिवार को हुए हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सड़क में गड्ढा होने के चलते बाइक का संतुलन बिगड़ गया था। इससे बाइक सामने जा रहे वाहन से टकराकर गिर गई।
विज्ञापन




डफलपुर गडौली निवासी राज कुमार सिंह उर्फ राजू (30) शनिवार सुबह पीढ़ी चौराहे से बाइक से घर लौट रहा था। गड़ौली गांव के पास सड़क पर गड्ढा होने की वजह से उसका संतुलन बिगड़ गया। बाइक सामने जा रहे वाहन से भिड़ गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने उसको मेडिकल काॅलेज भेजवाया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन



वह चार भाइयों में तीसरे नंबर पर था। पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। उसकी मौत की खबर से मां शांति सिंह और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष आरबी सुमन ने बताया शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed