{"_id":"6894f104e9fe129b6f076740","slug":"bike-rammed-into-parked-truck-father-dead-son-injured-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-138550-2025-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: खड़े ट्रक में घुसी बाइक, पिता की मौत, पुत्र घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: खड़े ट्रक में घुसी बाइक, पिता की मौत, पुत्र घायल
Fri, 08 Aug 2025 12:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Fri, 08 Aug 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
लंभुआ के धारपुर गोदाम के निकट हुई दुर्घटना के बाद इकट्ठा ग्रामीण।
लंभुआ (सुल्तानपुर)। लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर धारपुर गोदाम के पास बृहस्पतिवार दोपहर शहर से पिता का इलाज कराकर लौट रहा बाइक सवार युवक सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से घुस गया। दुर्घटना में पिता की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक पर सवार एक रिश्तेदार बाल-बाल बच गया। घायल पुत्र को सीएचसी लंभुआ से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
मामपुर निवासी मोहम्मद मोबीन (32) बृहस्पतिवार सुबह अपने पिता मोहम्मद जब्बार (60) का इलाज कराने बाइक से सुल्तानपुर गए थे। मोबीन के साथ उनके रिश्तेदार दोस्तपुर निवासी नन्हें भी शहर गए थे। तीनों दोपहर करीब दो बजे बाइक से घर लौट रहे थे। बाइक मोबीन चला रहे थे। उन्होंने हेलमेट नहीं पहना था। रास्ते में फोरलेन के किनारे स्थित धारपुर गोदाम के करीब उनकी बाइक सड़क के किनारे खड़े ट्रक के पिछले हिस्से में घुस गई। हादसे में मोहम्मद जब्बार व मोबीन गंभीर रूप से जख्मी हो गए। रिश्तेदार नन्हें बच गए। हादसे में मोहम्मद जब्बार की मौके पर ही मौत हो गई।
मोबीन ट्रक के पिछले हिस्से में बाइक समेत बुरी तरह फंस गया था। राहगीरों ने किसी तरह मोबीन को ट्रक से बाहर निकाला। एंबुलेंस की मदद से मोबीन को लंभुआ सीएचसी पहुंचाया गया। उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। प्रभारी निरीक्षक अखिलेश सिंह ने बताया कि क्षतिग्रस्त बाइक को सुरक्षित स्थान पर रखवाया गया है।