{"_id":"624dd7434480552342203a29","slug":"bike-collided-with-divider-student-killed-two-injured-sultanpur-news-lko624916112","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिवाइडर से टकराई बाइक, छात्र की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिवाइडर से टकराई बाइक, छात्र की मौत, दो घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोस्तपुर/अखंडनगर (सुल्तानपुर)। बाइक से हाईस्कूल की परीक्षा देने जा रहे तीन छात्र डिवाइडर से टकराकर घायल हो गये। स्थानीय लोगों ने घायल छात्रों को सीएचसी पहुंचाया जहां एक छात्र को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल अन्य दो छात्रों को जिला अस्पताल अंबेडकरनगर पहुंचाया गया जहां से एक को लखनऊ रेफर कर दिया गया। दूसरे छात्र को लेकर परिवारीजन वाराणसी चले गये।
अखंडनगर थाना क्षेत्र के ताजुद्दीनपुर निवासी ओम प्रकाश का बेटा आदर्श तिवारी (15), राहुल नगर निवासी प्रवेश गुप्ता का बेटा रमेश गुप्ता (16) और हरथुआ बभनपुर निवासी रंजीत का बेटा रीतेश (15) की हाईस्कूल की परीक्षा का सेंटर क्षेत्र के रामदेव सिंह इंटर कॉलेज में था। बुधवार की सुबह तीनों छात्र एक ही बाइक से बोर्ड की परीक्षा देने के लिए निकले थे। दोस्तपुर थाना क्षेत्र के लोकनाथपुर के पास बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायल छात्रों को स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस की मदद से सीएचसी पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने आदर्श तिवारी को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल रमेश और रीतेश को चिकित्सकों ने जिला अस्पताल अंबेडकरनगर रेफर कर दिया। परिवारीजन उन्हें लेकर अंबेडकरनगर पहुंचे तो चिकित्सकों ने रमेश को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। वहीं, रीतेश को उसके परिवारीजन वाराणसी लेकर चले गये। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।