{"_id":"60158e4c8ebc3e52ce7621c0","slug":"bhartiya-kisan-union-protested-by-burning-sugarcane-at-farm-sultanpur-news-lko562353860","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकियू ने खेत में गन्ना जलाकर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकियू ने खेत में गन्ना जलाकर किया प्रदर्शन
विज्ञापन
जयसिंहपुर (सुल्तानपुर)। पिछले तीन साल से गन्ना समर्थन मूल्य में वृद्धि नहीं होने से नाराज भारतीय किसान यूनियन (अंबावत) के कार्यकर्ताओं ने खेत में गन्ना की फसल जलाकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में शामिल किसानों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
भाकियू के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष बाबा संदीप श्रीवास्तव की अगुवाई में शनिवार को कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र के आशापुर गांव में स्थित खेतों में ही गन्ना जलाकर प्रदर्शन किया। वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों का उत्पीड़न करने पर आमादा है।
पिछले तीन साल से गन्ना समर्थन मूल्य में वृद्धि नहीं की गई है। साथ ही केंद्र सरकार की ओर से कृषि कानून लाकर किसानों का उत्पीड़न किया जा रहा है। इसे संगठन कतई बर्दाश्त नहीं करेगा। प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के विरोध में नारेबाजी की।
विज्ञापन
इस मौके पर गिरिजा शंकर तिवारी, संजय मिश्रा, अतुल तिवारी, राहुल तिवारी, शिवकुमार वर्मा, रमेश तिवारी, महेंद्र गुप्ता, विजेंद्र समेत कई लोग मौजूद रहे।