फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Bhajans echoed on the beat of dholak, chants of Ganapati were heard

Sultanpur News: ढोलक की थाप पर गूंजे भजन, लगे गणपति के जयकारे

Mon, 01 Sep 2025 11:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Mon, 01 Sep 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
Bhajans echoed on the beat of dholak, chants of Ganapati were heard
15. शहर के मेजरगंज मोहल्ले में गजानन महाराज की आरती करते श्रद्धालु। संवाद
सुल्तानपुर। जिले में चल रहे गणपति पूजा महोत्सव में रविवार का दिन खास रहा। पंडालों में स्थापित गणपति की आराधना के लिए विशेष आयोजन किए गए। महिलाओं ने ढोलक की थाप पर भजन-कीर्तन किया। महाआरती के साथ आयोजित भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन

इस बार शहर के दरियापुर के दुर्गानगर में स्थापित गणपति पंडाल में विराजमान प्रतिमा आकर्षण का केंद्र बनी है। यहां पूजा पंडाल समेत घरों में स्थापित विघ्नहर्ता की प्रतिमाएं शहरवासियों का मन मोह रही हैं। रविवार को गोविंद नगर मोहल्ले में भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी, राजकुमार सोनी, नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल, आलोक आर्य, राजदेव शुक्ल, हिमांशू गुप्ता आदि शामिल हुए।
विज्ञापन

इसके अलावा शहर के मेजरगंज चौराहे पर स्थापित प्रथम गणेश पूजा पंडाल, सब्जी मंडी, बढ़ैयावीर, कुड़वार नाका और रेलवे स्टेशन रोड पर सजे गणपति पंडाल में दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ जुट रही है। अनंत चतुर्दशी को सभी गणपति प्रतिमाओं को गाजे-बाजे के साथ विसर्जन के लिए शोभायात्रा निकाली जाएगी। आदि गंगा गोमती नदी में क्रमवार सभी प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


तिरहुंत बाजार में बप्पा को लगा छप्पन भोग
विंदेश्वरीगंज। बल्दीराय के तिरहुंत बाजार स्थित शिव मंदिर परिसर में बाल गणेश पूजा समिति के तत्वावधान में रविवार देर शाम छप्पन भोग गणपति बप्पा को अर्पित कर पूजन-अर्चन किया गया। यहां 14 वर्ष से कम उम्र के बच्चों ने स्वयं भव्य दरबार सजाकर कमान संभाली है। घर में पधारो गजानन जी.. मेरे घर में पधारो.. जैसे भक्ति गीतों पर बच्चों के साथ महिलाओं ने भी पूरे उत्साह के साथ नृत्य किया। इस मौके पर बाल कार्यकर्ता आदित्य अग्रहरि, अंश अग्रहरि, प्रदुम्न यादव, सूर्यांश, सुमित, समर, रुद्र, प्रशांत यादव, अर्पित, अभिषेक, शिवा, शिवम, अंशपाल आदि मौजूद रहे। (संवाद)

15. शहर के मेजरगंज मोहल्ले में गजानन महाराज की आरती करते श्रद्धालु। संवाद

15. शहर के मेजरगंज मोहल्ले में गजानन महाराज की आरती करते श्रद्धालु। संवाद

15. शहर के मेजरगंज मोहल्ले में गजानन महाराज की आरती करते श्रद्धालु। संवाद

15. शहर के मेजरगंज मोहल्ले में गजानन महाराज की आरती करते श्रद्धालु। संवाद

15. शहर के मेजरगंज मोहल्ले में गजानन महाराज की आरती करते श्रद्धालु। संवाद

15. शहर के मेजरगंज मोहल्ले में गजानन महाराज की आरती करते श्रद्धालु। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed