{"_id":"6aad8220573ebc04590ab6f1","slug":"bhajans-echoed-in-ganesh-pandals-crowds-of-devotees-thronged-the-venues-sultanpur-news-c-103-1-slko1047-165290-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: गणेश पंडालों में गूंजे भजन, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: गणेश पंडालों में गूंजे भजन, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
Fri, 18 Sep 2026 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Fri, 18 Sep 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
हर के विवेकनगर में गणेश भगवान की आरती में शामिल श्रद्धालु। स्रोत-आयोजक
सुल्तानपुर। शहर में गणेश महोत्सव के तहत बृहस्पतिवार की रात विभिन्न पंडालों में धार्मिक आयोजनों की धूम रही। सुबह से शाम तक पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही। देर शाम पंडालों में भगवान गणेश के शृंगार, आरती और भजन-कीर्तन के आयोजन हुए। कई स्थानों पर श्रद्धालुओं को प्रसाद भी वितरित किया गया।
विवेकनगर मोहल्ले में स्थित विवेकानंद पार्क में गणपति महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। आयोजकों ने भगवान गणेश का आकर्षक शृंगार किया। शाम को आरती और पूजन में मोहल्ले की महिलाएं शामिल हुईं। आरती के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। ओमनगर में संजय साहू के संयोजन में भंडारे का आयोजन हुआ। बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश के दर्शन किए और प्रसाद ग्रहण किया।
दरियापुर में ऊषा सोनी के संयोजन में भजन-कीर्तन हुआ। सारिका सोनी, दीपू सोनी और मनोरमा सोनी सहित अन्य महिलाओं ने सखियों के साथ मधुर भजनों पर नृत्य किया। समिति के संयोजक विनोद सोनी ने श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया।
विज्ञापन
उधर, खैराबाद में गणेश पूजा के भव्य दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। यहां इस बार भगवान गणेश जगन्नाथ स्वरूप में विराजमान हैं। श्रद्धालु पंडाल पहुंचकर दर्शन-पूजन कर रहे हैं।