{"_id":"5f2ed8208ebc3e3ca40a09ec","slug":"begampura-express-will-be-run-wayan-sultanpur-sultanpur-news-lko534277010","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाया सुल्तानपुर होकर ही चलेगी बेगमपुरा एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाया सुल्तानपुर होकर ही चलेगी बेगमपुरा एक्सप्रेस
विज्ञापन
सुल्तानपुर। वाराणसी-जम्मूतवी बेगमपुरा एक्सप्रेस वाया सुल्तानपुर होकर ही चलेगी। जनप्रतिनिधियों के हस्तक्षेप के बाद इस संबंध में आदेश जारी हो गया है। सांसद मेनका गांधी ने इसकी जानकारी दी है।
पिछले दिनों वाराणसी से जम्मूतवी वाया सुल्तानपुर होकर संचालित होने वाली बेगमपुरा अप व डाउन एक्सप्रेस ट्रेन के वाया प्रतापगढ़ होकर संचालन की चर्चा सामने आई थी। इसकी जानकारी मिलते ही सांसद के निर्देश पर उनके प्रतिनिधि रंजीत कुमार ने डीआरएम से वार्ता की थी। सांसद मेनका गांधी ने इसे गंभीरता से लेते हुए उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक, अधिशाषी निदेशक कोचिंग, रेलवे बोर्ड व बड़ौदा हाउस एमएस भाटिया से फोन पर बात करते हुए प्रकरण से अवगत कराया।
अधिकारियों ने सांसद के हस्तक्षेप पर उन्हें ट्रेन का संचालन वाया सुल्तानपुर से ही करने का आश्वासन दिया। मीडिया प्रभारी विजय सिंह रघुवंशी ने बताया कि इस संबंध में भेजे गए प्रस्ताव को रेलवे बोर्ड समेत अन्य अधिकारियों ने अनुमोदन दे दिया। अनुमति मिलने के बाद बेगमपुरा एक्सप्रेस का संचालन वाया सुल्तानपुर से होने का रास्ता साफ हो गया है।
विज्ञापन
सांसद के इस प्रयास का भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. आरए वर्मा, करुणाशंकर द्विवेदी समेत अन्य ने सराहना की है। इस संबंध में लंभुआ विधायक देवमणि द्विवेदी भी तीन दिन पहले दिल्ली में अधिकारियों से भेंट करते हुए ट्रेन का संचालन वाया सुल्तानपुर से कराने की मांग करते हुए पत्र दिया था।