{"_id":"62210ff211e13f4095205ea6","slug":"beating-sultanpur-news-lko620259790","type":"story","status":"publish","title_hn":"कादीपुर बना किन्नरों का अखाडा, पांच गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कादीपुर बना किन्नरों का अखाडा, पांच गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। कादीपुर क्षेत्र को लेकर बुधवार को किन्नरों के दो गुटों के बीच हुई मारपीट के मामले ने बृहस्पतिवार को तूल पकड़ लिया। अयोध्या, अंबेडकरनगर और जौनपुर से दर्जनों की संख्या में पहुंची किन्नरों ने कोतवाली में जमकर हंगामा किया। पुलिस पहले दोनों पक्षों के बीच सुलह का प्रयास करती रही, लेकिन जब किन्नरों के दोनों गुट नहीं माने तो एक पक्ष की तरफ से केस दर्ज कर पांच किन्नरों को गिरफ्तार कर लिया। दूसरे पक्ष ने भी केस दर्ज कराया है।
सरैया बाजार में बुधवार को किन्नरों के दो गुटों के बीच मारपीट हुई थी। मारपीट में एक पक्ष से शालू किन्नर गंभीर रूप से घायल हो गई थी, जिसे सीएचसी से चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया था। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर पांच नामजद व छह अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज किया था। बृहस्पतिवार को अयोध्या, जौनपुर और अंबेडकरनगर से दर्जनों की संख्या में किन्नर पहुंचे और कोतवाली में आपस में ही भिड़ गए। पुलिस ने दोनों पक्षों को काफी समझाने-बुझाने का प्रयास किया, लेकिन कोई भी पक्ष कुछ सुनने को तैयार नहीं हुआ। पुलिस ने शालू किन्नर पर हमले करने के आरोप में बबिता, लक्ष्मी, पिंकी, किरण और रेशमा किन्नर को गिरफ्तार कर लिया। दूसरे पक्ष की केशव किन्नर की तहरीर पर काजल, मुस्कान, विशाखा के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है।