फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   beat to sso

18 घंटे से बाधित विद्युत आपूर्ति से नाराज ग्रामीणों ने एसएसओ को पीटा

Tue, 28 Jul 2020 10:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
beat to sso
लंभुआ (सुल्तानपुर)। 24 गांवों में 18 घंटे से बाधित बिजली आपूर्ति से नाराज ग्रामीणों के सब्र का बांध टूट गया। सोमवार की देर रात शिवगढ़ विद्युत उपकेंद्र पहुंचे ग्रामीणों ने ड्यूटी पर मौजूद एसएसओ को पीट दिया। यही नहीं उपकेंद्र पर रखे दस्तावेज को फाड़कर दो बैटरी उठा ले गए। मंगलवार को पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के शिवगढ़ कस्बे में 33/11 केवी क्षमता का विद्युत उपकेंद्र स्थित है। सोमवार की रात ओवरलोडिंग की वजह से आपूर्ति बाधित थी। बाद में आपूर्ति बहाल हुई। देर रात करीब 11 बजे पांच लोग उपकेंद्र में पहुंच गए। ड्यूटी पर मौजूद एसएसओ राम सजीवन गिरी को मारापीटा। इतना ही नहीं एसएसओ को उपकेंद्र परिसर से भी भगा दिया। बाद में दबंगों ने उपकेंद्र में तोड़फोड़ भी की। सरकारी दस्तावेज भी फाड़कर बिखेर दिए।
विज्ञापन

इतना ही नहीं, उपकेंद्र में लगे सिस्टम से 12 बोल्ट की दो बैटरी भी गायब है, जिससे आपूर्ति बाधित है। इस उपकेंद्र से शिवगढ़ व उसके आसपास के करीब दो दर्जन गांव में आपूर्ति की जाती है। एसएसओ ने बताया कि हमले में एक युवक समेत पांच लोग शामिल थे। आरोपियों के खिलाफ उसने तहरीर दी है। कोतवाल वंशराज पांडेय ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच के बाद केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed