{"_id":"5d792dc08ebc3e939e46f628","slug":"bdc-member-murdered-sultanpur-news-lko4809909151","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीडीसी की हत्या कर पेड़ से लटकाया शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीडीसी की हत्या कर पेड़ से लटकाया शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। खेत गए बीडीसी की हत्या कर शव पेड़ से लटका दिया गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
हत्या की सूचना के बाद पहुंचे पुलिस अधीक्षक ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस मृतक के ताऊ की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की तफ्तीश कर रही है।
लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के नरहरपुर पुरवा निवासी प्रतीक कुमार सिंह उर्फ शेरू सिंह (27) बीडीसी था। मंगलवार की शाम करीब चार बजे प्रतीक सिंह खेत गया था। घर से करीब पांच सौ मीटर दूर पांडेय की बाग में प्रतीक सिंह का शव पेड़ के सहारे फंदे से लटकता पाया गया।
विज्ञापन
प्रतीक सिंह का दोनों पैर जमीन से छू रहा था जबकि हाथ की दोनों कलाई ब्लेड से काटी गई थी। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक हिमांशु कुमार फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंच गए।
पुलिस ने शव को पेड़ से उतार कर नीचे रखा। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। लंभुआ कोतवाल श्याम ननारायण पांडेय ने बताया कि मृतक बीडीसी के ताऊ रामतीरथ सिंह की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। निरीक्षक श्याम नारायण पांडेय ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की स्थिति साफ होगी।
लंभुआ। मंगलवार को देर रात तक भाजपाइयों का कोतवाली में जमावड़ा लगा रहा। भाजपा समर्थित ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि जगदीश चौरसिया, संजीव पांडेय, दिवाकर पांडेय समेत गांव के सैकड़ों लोग कोतवाली में मौजूद रहे। बाद में सांसद प्रतिनिधि रंजीत सिंह, राजेश पांडेय ने भी कोतवाली पहुंच कर अधिकारियों से बात की।