{"_id":"6b0b1fee1d9b82cfa7003792","slug":"batteries-stolen-from-six-tractors-and-one-e-rickshaw-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-170308-2026-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: छह ट्रैक्टर व एक ई-रिक्शा की बैटरी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: छह ट्रैक्टर व एक ई-रिक्शा की बैटरी चोरी
Sun, 29 Nov 2026 12:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sun, 29 Nov 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
धम्मौर। दो स्थानों पर शुक्रवार देर रात चोरों ने छह ट्रैक्टर और एक ई-रिक्शा की बैटरी चोरी कर लीं। चोर एक रोटावेटर के दो उपकरण भी खोल ले गए। समनाभार निवासी रोशन लाल के मुताबिक शुक्रवार देर रात उन्होंने घर का दरवाजा खोलने की कोशिश की, लेकिन नहीं खुल सका। वह खिड़की के रास्ते बाहर निकले और देखा तो दो ट्रैक्टर व ई-रिक्शा की छह बैटरी चोरी हो गई थी। ट्रैक्टर में लगे रोटावेटर के दो उपकरण भी चोरी हो गए थे।
सरैया बनकेपुर निवासी जाबिर के मुताबिक गांव में ईंट भट्ठे पर खड़े चार ट्रैक्टर की चार बैटरियां भी शुक्रवार रात चोरी हो गई। धम्मौर थाने के प्रभारी निरीक्षक धर्मवीर सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। (संवाद)