फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Bargad dropped on bus, two dead, six injured

श्रद्वालुओं से भरी टूरिस्ट बस पर गिरा बरगद का विशाल पेड़

Fri, 12 Jul 2019 11:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jul 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
Bargad dropped on bus, two dead, six injured
सुल्तानपुर। अयोध्या-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित कटका के पास शुक्रवार की देर शाम श्रद्धालुओं से भरी एक टूरिस्ट बस पर हाईवे के किनारे लगा विशाल बरगद का पेड़ गिर पड़ा।
विज्ञापन

पेड़ गिरते ही बस क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें श्रद्धालु फंस गए। चीख पुकार के बाद स्थानीय लोगों के साथ ही पुलिस ने मोर्चा संभाला। क्रेन की मदद से पुलिस कर्मियों ने बस में फंसे लोगों को बाहर निकाला और उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में मौजूद सीएमओ ने दो श्रद्धालुओं को मृत घोषित कर दिया। अन्य छह लोगों का उपचार शुरू कर दिया है। डीएम सी इंदुमती के निर्देश पर चिकित्सकों की एक टीम मौके पर भी भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोसाईगंज थाना क्षेत्र के कटका बाजार के समीप शुक्रवार की देर शाम प्रयागराज से अयोध्या दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं से भरी बस पर अचानक सड़क किनारे लगा विशालकाय बरगद का पेड़ जमीन से उखड़कर गिर पड़ा।
बस पर पेड़ गिरते ही चीख पुकार मच गई। पूरी बस क्षतिग्रस्त हो गई। चीख पुकार सुनते ही चंद कदम की दूरी पर मौजूद द्वारिकागंज पुलिस चौकी पर तैनात पुलिस कर्मी भागकर मौके पर पहुंच गए।
पुलिस कर्मियों ने बचाव कार्य शुरू करते ही घटना से उच्चाधिकारियों को भी अवगत कराया। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने क्रेन की मदद से बस पर गिरे विशालकाय पेड़ को हटाया।
बस में फंसे श्रद्धालुओं को बस से नीचे उतारा गया। हादसे में गंभीर रूप से घायल दो लोगों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना में छह अन्य लोग भी घायल हुए हैं।
हादसे की सूचना मिलते ही सीएमओ डॉ. चंद्रभूषण नाथ त्रिपाठी खुद अस्पताल पहुंच गए। सीएमओ ने घायलों का उपचार किया। डीएम सी इंदुमती के निर्देश पर जिला अस्पताल में तैनात चिकित्सक डॉ. मनीष के नेतृत्व में घटना स्थल पर एक टीम भेजी गई है।
सीएमओ ने बताया कि जिला अस्पताल में गोलेरमा राजूलमा (45) निवासी ईस्ट गोदावरी अमलापुरम आंध्र प्रदेश व रवि(40) निवासी राजमुंदरी, आंध्र प्रदेश को मृत घोषित किया गया है।

अन्य घायलों का उपचार अस्पताल में चल रहा है। शेष घायलों की हालत खतरे से बाहर है। एसओ गोसाईगंज भगवत प्रसाद यादव ने बताया कि श्रद्धालु आंध्रप्रदेश से तीर्थ यात्रा पर निकले थे। प्रयागराज होते हुए सभी अयोध्या जा रहे थे। तभी यह हादसा हो गया। बस में कुल 45 श्रद्धालु सवार थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed