{"_id":"647cd936f61624610d07f37b","slug":"barati-ran-away-leaving-the-groom-sultanpur-news-c-13-1-272402-2023-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: दूल्हे को छोड़ भागे बराती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: दूल्हे को छोड़ भागे बराती
Mon, 05 Jun 2023 12:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Mon, 05 Jun 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
दोस्तपुर (सुल्तानपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के सरैया गांव में शनिवार रात आयोजित एक वैवाहिक कार्यक्रम में बराती व घराती पक्ष में मारपीट हो गई। बराती दूल्हे को छोड़कर भाग गए। घराती पक्ष से चार व बरात पक्ष के भी कई लोग घायल हुए हैं। पुलिस की मौजूदगी में वैवाहिक कार्यक्रम संपन्न कराया गया।
थाना क्षेत्र दोस्तपुर अंतर्गत ग्राम सरैया में शनिवार को विंदा निषाद की पुत्री की शादी थी। बरात कादीपुर कोतवाली क्षेत्र के भीटी गांव से आई थी। रात में द्वारचार के समय डीजे की धुन पर बराती नाच रहे थे। घराती पक्ष का आरोप है कि सरैया गांव का संजय शराब के नशे में धुत होकर वहां पहुंच गया और बरातियों व घरातियों को गाली देने लगा।
गाली सुन बराती भड़क उठे। बराती और संजय के बीच मारपीट होने लगी। मारपीट में रमेश, बचन्ने, गुड्डू, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि कृष्ण कुमार को चोट आई है। मारपीट की सूचना पर जब दोस्तपुर थाने की पुलिस पहुंची तो दूल्हा के परिवार को छोड़कर बाकी बराती बिना भोजन किए मौके से भाग निकले।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि मारपीट में सरैया गांव के चार लोग घायल हुए हैं। वहीं वर पक्ष के भी कुछ लोग घायल हुए हैं लेकिन उनकी जानकारी नहीं मिल सकी है। दोस्तपुर थाने की पुलिस ने बैठकर शादी की रस्में पूरी करवाईं।
मारपीट की घटना की तहरीर लड़की पक्ष की ओर से थाने में दी गई है। थानाध्यक्ष लक्ष्मीकांत मिश्र ने बताया कि सरैया गांव में वैवाहिक कार्यक्रम के दौरान विवाद होने की सूचना पर पुलिस भेजी गई थी। पुलिस के पहुंचने के बाद मौके पर स्थिति सामान्य हो सकी।