फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Barabanki positive woman admitted to Kudwar CHC

मंडलीय एल वन हॉस्पिटल में बाराबंकी की पॉजिटिव महिला भर्ती

Sun, 03 May 2020 08:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2020 08:51 PM IST
विज्ञापन
Barabanki positive woman admitted to Kudwar CHC
सुल्तानपुर। बाराबंकी जनपद में पाई गई कोरोना पॉजिटिव महिला को रविवार को कुड़वार के मंडलीय एल वन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों ने संक्रमित महिला का इलाज शुरू कर दिया है। साथ ही अयोध्या की भर्ती महिला को उसे अपने जनपद रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

कुड़वार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कोरोना वायरस के संक्रमण को लेकर मंडलीय एल वन हॉस्पिटल बनाया गया है। एक दिन पहले बाराबंकी जनपद की एक महिला कोरोना पॉजिटिव पाए जाने पर वहां के स्वास्थ्य विभाग ने उसे सुल्तानपुर के एल वन हॉस्पिटल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

रविवार को पहुंची महिला को कुड़वार के एल वन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने महिला का इलाज शुरू कर दिया है। इसके साथ ही संक्रमण की चपेट में आने पर अयोध्या जनपद की पिछले सप्ताह भर्ती कराई गई महिला को रिपोर्ट निगेटिव आने पर रविवार को उसे अयोध्या जनपद के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी सी. इंदुमती ने बताया कि बाराबंकी की महिला को भर्ती करके उसका इलाज शुरू करा दिया गया है। एल वन हॉस्पिटल में पहले से ही कोरोना संक्रमित शिक्षक व निगेटिव पाए गए सूडानी का इलाज चल रहा है। मोतिगरपुर के पॉजिटिव मरीज का इलाज लखनऊ में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed