{"_id":"98b157a83cb7619c6c83514d3b616519","slug":"banks-flooded-after-divali-holidays-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छुट्टी के बाद खुले बैंक,उमड़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छुट्टी के बाद खुले बैंक,उमड़ी भीड़
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
Updated Mon, 16 Nov 2015 10:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कई दिनों की छुट्टी के बाद बैंक खुले तो ग्राहकों की भारी भीड़ लगी। शहर और गांव की शाखाओं में सुबह से जमा और निकासी के लिए लंबी कतार लगी रही। ऐसे में काम का बोझ बढने के चलते बैंक कर्मियों को भी काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा। वहीं एटीएम पर भी ग्राहकों की भीड़ लगी रही। अधिकांश एटीएम अभी बंद पड़े हैं।
इधर कई दिनों तक बैंक की शाखाएं बंद रहीं। वहीं दीपावली व अन्य त्यौहारों को लेकर एटीएम पर भी धन नहीं जमा किए गए थे। शहर के अधिकतर एटीएम से धन निकल गए थे। सोमवार को शहर में स्थित बैंक की शाखाओं पर सुबह से ही लोगों की भीड़ जमा हो गई।
काउंटरों पर लंबी कतार देखकर बैंक कर्मियों के भी होश उड़ गए। एसबीआई, बड़ौदा, पीएनबी, इलाहाबाद बैंक समेत अन्य शाखाओं पर ग्राहकों का तांता लगा रहा। इसी बीच कई बार बैंक के सर्वर ने भी जवाब दे दिया। सर्वर की समस्या से चेकों के क्लीयरेंस में भी दिक्कत हुई। कतार में लगे ग्राहकों को काफी परेशानी हुई। इस दौरान ग्राहकों के बीच नोक-झोंक भी हुई। बैंक के कर्मचारियों पर भी काम के तनाव का बोझ देखा गया। देर शाम तक बैंक की शाखाओं पर लेन-देन का सिलसिला चलता रहा।
विज्ञापन
कैशलेस हो गए कई एटीएम
सोमवार को भी एटीम में धन न होने के चलते ग्राहकों को निराशा ही हाथ लगी। अधिकतर एटीएम पर कैश नहीं डाला जा सका था। बैंक की शाखाओं के अलावा सीमित रूप से संचालित एटीएम पर लोगों की भारी भीड़ रही।