फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Banks are not giving loan even without guarantee

Sultanpur News: बिना गारंटी लोन भी नहीं दे रहे बैंक

Tue, 29 Aug 2023 12:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Tue, 29 Aug 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
Banks are not giving loan even without guarantee
सुल्तानपुर। उद्योग बंधु तथा व्यापार बंधु की बैठक सोमवार को विकास भवन के प्रेरणा सभागार में हुई। सीडीओ की अध्यक्षता में हुई बैठक में अब एमओयू के तहत लगे उद्योगों की समीक्षा की गई। सीडीओ ने एमओयू करने वाले ऐसे उद्यमियों की सूची बनाने के निर्देश उपायुक्त उद्योग को दिए जिनको अभी तक जमीन नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन



लघु उद्योग भारती के संयोजक रविंद्र त्रिपाठी ने कहा कि इसी महीने हम सभी उद्यमी कारखाना पंजीयन दुगना कर लेंगे। किंतु भारत सरकार के शासनादेश के बावजूद बैंक पांच करोड़ तो दूर, दस लाख रुपये का लोन भी बिना गारंटी के नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन



सीडीओ ने कहा कि सभी बैंकर्स और उद्यमियों की कार्यशाला आयोजित की जाएगी और बैंकों को पत्र भी लिखा जाएगा। बैठक में बताया गया कि उद्यमी राजेंद्र कसौधन के खाते से बैंक ने अनुदान पर भी ब्याज ले लिया है जिसे वापस नहीं किया जा रहा। सीडीओ ने बैंक प्रबंधन को तीन दिन में रुपये वापस कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन



एडीएम वित्त मनोज पांडेय की अध्यक्षता में हुई बैठक में व्यापारियों ने खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से कस्बों में कैंप लगवाए जाने का मामला उठा। विभाग की ओर से लगवाए जाने वाले कैंप को व्यापारियों ने खारिज कर दिया। साथ ही 80 फीसदी व्यापारियों को कैंप की जानकारी के अभाव का मामला रखा। इस पर जागरूकता के लिए व्यापारियों को इसकी जानकारी देने का निर्देश दिया गया।



जिला पंचायत की बिरसिंहपुर स्थित दुकान का मामला व्यापारियों ने उठाया। अपर मुख्य अधिकारी ने सफाई देते हुए किराये के बकाये की बात रखी। इसके साथ ही विद्युत कटौती, विद्युत बिलिंग, नगरपालिका की लोडिंग अनलोडिंग, टैक्सी स्टैंड व गोपालदास पुल से उपजी यातायात की दिक्कत का मामला रखा। बैठक में भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री रविंद्र त्रिपाठी, अयोध्या मंडल अध्यक्ष अलीमुद्दीन, जिला प्रभारी रमेश अग्रहरि मनोरम, राजू अग्रवाल व प्रविंदु भलोटिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed