फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   bank

बॉब की मुख्य शाखा का सर्वर फेल होने से परेशान रहे खाताधारक

Sun, 05 Jun 2022 12:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jun 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
bank
सुल्तानपुर। बैंक ऑफ बड़ौदा (बॉब) की मुख्य शाखा का सर्वर शनिवार की सुबह फेल हो गया। सर्वर फेल होने से खाताधारकों के बैंकिंग कार्य नहीं हो सके। इस वजह से बैंक कर्मियों व खाताधारकों के बीच नोक-झोंक भी हुई। इसके बाद बैंक के मेन गेट पर ताला लगा दिया गया। खाताधारकों को बाहर स्थित ग्राहक सेवा केंद्र से लेनदेन करने में काफी असुविधा का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

शहर के बस स्टेशन के पास स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा की मुख्य शाखा शनिवार सुबह खुलने के बाद जब खाताधारक अपने काम के लिए पहुंचे तो सर्वर फेल हो गया। इससे धन की जमा-निकासी, चेकों की क्लीयरिंग समेत अन्य कार्य शुरू नहीं हो सके। बैंक कर्मियों ने खाताधारकों को प्रतीक्षा करने को कहा। इस पर खाताधारकों व बैंक कर्मियों के बीच नोक-झोंक होने लगी। दोपहर के समय बैंक के मुख्य द्वार को बंद कर दिया गया। खाताधारकों को ग्राहक सेवा केंद्र की मदद लेने को कहा गया। इससे खाताधारकों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। दिन भर सर्वर ठीक नहीं होने से बैंक का कामकाज प्रभावित रहा। इस संबंध में शाखा प्रबंधक से जानकारी लेने का प्रयास किया गया लेकिन बात नहीं हो सकी। एलडीएम आरपी अरोड़ा ने बताया कि सर्वर की समस्या मुंबई से है। टेक्नीशियनों सर्वर ठीक करने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed