फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   bank

हॉट स्पॉट जोन में बंद हुईं बैंक शाखाएं

Tue, 21 Jul 2020 10:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
bank
सुल्तानपुर। कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को लेकर हॉट स्पॉट घोषित किए गए शहर के प्रमुख हिस्सों में बैंक शाखाओं का संचालन भी बंद कर दिया गया। करीब 30 बैंक शाखाएं बंद कर दिए जाने व एटीएम के सही संचालन नहीं होने से लोगों की दिक्कतें बढ़ गई हैं। जिला मजिस्ट्रेट के निर्देश के बाद भी अभी तक इस क्षेत्र में मोबाइल एटीएम सेवा नहीं शुरू की जा सकी है।
विज्ञापन

हालांकि मरीजों की दिक्कतों को देखते हुए जिला मजिस्ट्रेट की ओर से दूसरे दिन मेडिकल स्टोर के संचालन की अनुमति दे दिए जाने से मंगलवार को दवाखाना खुल गए। इससे मरीजों को राहत मिल गई। हॉट स्पॉट जोन में बाजार बंद किए जाने से दूसरे दिन भी व्यावसायिक गतिविधियां ठप रहीं। शहर से गुजरे प्रमुख मार्गों पर आवाजाही में ढील दिए जाने से जरूरी कार्यों से निकलने वालों ने राहत महसूस की।
विज्ञापन

शहर में बीओबी, एसबीआई, सेंट्रल, केनरा, पीएनबी, यूनियन, यूको, इंडियन, ओबीओसी, बड़ौदा ग्रामीण बैंक, आईडीबीआई, आंध्रा, आईओबी, आईसीआईसीआई, एक्सिस, एचडीएफसी समेत 35 बैंक शाखाएं हैं। इसमें बीओबी व एसबीआई के सबसे अधिक खाताधारक हैं। सोमवार से हॉट स्पॉट जोन में आने वाली तकरीबन 30 बैंक शाखाओं का संचालन पूरी तरह बंद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें नगर क्षेत्र की एसबीआई, बीओबी, केनरा, पीएनबी समेत अन्य प्रमुख बैंक शाखाएं शामिल हैं। हॉट स्पॉट जोन के बाहर स्थित ओरियंटल बैंक ऑफ कॉमर्स व सिंडिकेट समेत अन्य बैंक शाखाओं का संचालन गाइडलाइन के अनुरूप किया गया। बैंक बंद होने के साथ शहर में धन निकासी के लिए स्थापित अधिकांश एटीएम भी कैशलेस रहे। शहर के कई बैंकों की बंदी व एटीएम के कैशलेस होेने से खाताधारकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। शहर में स्थापित सभी एटीएम में पर्याप्त राशि नहीं रही।
इसकी वजह से संचालित एटीएम में लोगों की कतार लगी रही। इस संबंध में एलडीएम आरपी अरोड़ा का कहना है कि प्रशासन के निर्देश पर हॉट स्पॉट जोन में स्थित सभी बैंक शाखाओं को बंद करा दिया गया है। जिला प्रशासन का निर्देश मिलने के बाद संचालन शुरू होगा। एटीएम बूथों पर करेंसी चेस्ट की व्यवस्था की गई है।
सामानों की आपूर्ति में रही दिक्कत
हॉट स्पॉट जोन घोषित होने के बाद शहर में दूसरे दिन भी आवश्यक सामग्रियों की आपूर्ति व्यवस्था सुचारु नहीं हो सकी। सब्जी, फल व दूध की आपूर्ति तो कुछ दिक्कतों के साथ होती रही लेकिन किराना संबंधी सामानों की आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी। किराना समेत अन्य सामानों के लिए हॉट स्पॉट जोन के परिवारों को दिक्कतें उठानी पड़ीं।
दवा की दुकानें खुलीं, मरीजों को राहत
जिला मजिस्ट्रेट के निर्देश के बाद दूसरे दिन शहर के हॉट स्पॉट जोन में मेडिकल स्टोरों का संचालन शुरू हो गया। इसके शुरू होने के बाद खासकर इमरजेंसी व नियमित दवाओं का सेवन करने वाले मरीजों को राहत मिल गई। जिला अस्पताल के सामने स्थित मेडिकल स्टोरों का संचालन होने से अस्पताल आने वाले मरीजों को भी राहत मिली।

दिया जाएगा पास, नहीं खुलेगी किराना दुकान
एसडीएम सदर/इंसीडेंट कमांडर रामजी लाल ने बताया कि सोमवार रात तक 112 पास विभिन्न वस्तुओं की आपूर्ति के लिए जारी किए गए हैं। अभी और पास जारी किए जा रहे हैं। किराना सामानों की आपूर्ति के लिए इच्छुक लोगों को आवेदन करने पर पास जारी किया जाएगा लेकिन दुकान खोलने की अनुमति नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed