{"_id":"59a839434f1c1b13278b4a61","slug":"bank-server-failed-contineous-second-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे दिन भी बैंक शाखाओं में रही सर्वर की समस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे दिन भी बैंक शाखाओं में रही सर्वर की समस्या
Amarujala Bureau
Updated Thu, 31 Aug 2017 09:58 PM IST
विज्ञापन
खाताधारक परेशान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसबीआई की मेन ब्रांच समेत अन्य कई शाखाओं में बृहस्पतिवार को भी सर्वर की समस्या बनी रही। इस वजह से बैकिंग कार्य प्रभावित हुआ। करीब दो से तीन घंटे तक बैंक ब्रांचों में सर्वर की समस्या बनी रही। इस वजह से दूसरे दिन भी खाताधारकों को धन की जमा और निकासी में परेशानी हुई।
विज्ञापन
बुधवार को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की बस स्टेशन स्थित मेन ब्रांच का सर्वर अचानक खराब हो गया था। कंप्यूटरों पर बैकिंग एप्स का संचालन प्रभावित होने से लोगों के धन की जमा और निकासी नहीं हो सकी थी। बृहस्पतिवार को दूसरे दिन एसबीआई के साथ-साथ बैंक ऑफ बड़ौदा की भी कुछ शाखाओं में सर्वर की समस्या से खाताधारकों व बैंक कर्मियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बैंक शाखाओं में दोपहर 12 बजे से तीन बजे तक तीन घंटे सर्वर की समस्या बनी रही।
विज्ञापन
इससे चेकों के क्लीयरिंग का कार्य प्रभावित रहा। इस बाबत स्टेट बैंक शाखा के मेन ब्रांच मैनेजर नितिन चतुर्वेदी ने बताया कि बुधवार को सर्वर की समस्या होने के कारण खाताधारकों की सुविधा के लिए मेन ब्रांच का संचालन शाम छह बजे तक किया गया था। फिलहाल बृहस्पतिवार को ज्यादा देर तक कामकाज नहीं प्रभावित हुआ। बैंक ऑफ बड़ौदा के शाखा प्रबंधक विकास कुमार ने बताया कि वर्जन अपडेशन का काम लगभग पूरा है। सुबह कुछ देर तक सर्वर की समस्या रही। जो दोपहर बाद ठीक हो गई।
विज्ञापन