फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Bank out of cash on salary day

बैंकों से नहीं निकली पूरी पगार और पेंशन

Thu, 01 Dec 2016 10:23 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Thu, 01 Dec 2016 10:23 PM IST
विज्ञापन
Bank out of cash on salary day
कम नहीं हो रही कैश की कतार - फोटो : अमर उजाला

महीने भर मेहनत करने के बाद बृहस्पतिवार को अपनी सैलरी लेने बैंक पहुंचे अधिकारियों-कर्मचारियों को बड़ा झटका लगा है। बैंक में पर्याप्त कैश नहीं होने से कुछ कर्मचारियों एवं अधिकारियों को लौटना पड़ा तो अधिकांश को बैंक की ओर से सीमित रकम का भुगतान कर वापस कर दिया गया। जरूरत के मुताबिक सैलरी का भुगतान नहीं मिलने से हजारों कर्मचारियों के सामने घर का खर्च चलाने की समस्या खड़ी हो गई है।

विज्ञापन


यह स्थिति तब है जब अभी सभी कर्मचारियों एवं अधिकारियों का वेतन बैंक नहीं पहुंचा है। इसे देखते हुए कर्मचारियों-अधिकारियों की वेतन भुगतान की समस्या आगे भी बरकरार रहने की आशंका है। सर्वाधिक दिक्कत ग्रामीण बैंक के खातेदारों के सामने है। उधर बैंकों पर सुरक्षा के इंतजाम भी नदारद दिखे।
विज्ञापन


सभी कर्मचारियों का वेतन नहीं पहुंचने के बाद भी बढ़ा संकट
जिले में करीब 41 हजार कर्मचारियों व पेंशनरों की संख्या है। पहली तारीख को रेलवे समेत कई विभागों के कर्मचारियों की पेंशन व वेतन बैंकों में पहुंचा है। पंचायतराज विभाग समेत कई विभागों का वेतन और पेंशन अभी बैंक नहीं पहुंच सकी है। सभी कर्मचारियों का वेतन व पेंशन बैंक नहीं पहुंचने के बाद भी बृहस्पतिवार को संकट खड़ा रहा। माना जा रहा है कि सभी कर्मचारियों-अधिकारियों का वेतन व पेंशन बैंक में पहुंचने से संकट और बढ़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed