फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Banega Mini Indoor Stadium at GIC

Sultanpur News: जीआईसी में बनेगा मिनी इनडोर स्टेडियम

Thu, 03 Jul 2025 12:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Thu, 03 Jul 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
Banega Mini Indoor Stadium at GIC
जीआईसी मैदान में मिनी इंडोर स्टेडियम के लिए भूमि पूजन करते विधायक व भाजपा पदाधिकारी। 
सुल्तानपुर। बढ़ैयावीर स्थित राजकीय इंटर कॉलेज मैदान में 4.97 करोड़ की लागत से मिनी इनडोर स्टेडियम बनाया जाएगा। प्रोजेक्ट अलंकार मद से बनने वाले स्टेडियम के लिए बुधवार को विधायक विनोद सिंह, जीआईसी प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार तिवारी, जिला विद्यालय निरीक्षक सूर्य प्रकाश सिंह ने भूमि पूजन कर काम की औपचारिक शुरुआत की।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि सुल्तानपुर विधायक विनोद सिंह ने कहा कि शहर में लंबे समय से स्टेडियम की मांग की जा रही थी। जिला विद्यालय निरीक्षक सूर्य प्रकाश सिंह ने कहा कि इनडोर स्टेडियम से खिलाड़ियों की पौध भी तैयार होगी और आगे चलकर यही खिलाड़ी जिले का नाम रोशन करेंगे।
विज्ञापन

इस मौके पर एडीआईओएस जटा शंकर यादव, सभासद रमेश सिंह, दिनेश चौरसिया समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

डॉ. अनुराग बने शिक्षक संघ के अध्यक्ष
सुल्तानपुर। कमला नेहरू संस्थान में शिक्षक संघ इकाई का गठन बुधवार को किया गया। पूर्व अध्यक्ष रंजना सिंह और महामंत्री बिहारी सिंह की अनुमति से अध्यक्ष डॉ. अनुराग पांडेय और महामंत्री डॉ. अनिल कुमार को निर्विरोध चुना गया। अवध विश्वविद्यालय महाविद्यालय शिक्षक संघ इकाई के अध्यक्ष डॉ. जनमेजय तिवारी ने पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी।-संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed