{"_id":"5f341dfb8ebc3e4ae44602b4","slug":"baldirai-tahsil-sultanpur-news-lko534890122","type":"story","status":"publish","title_hn":"सदर के 29 गांवों को बल्दीराय तहसील में शामिल करने का रास्ता साफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सदर के 29 गांवों को बल्दीराय तहसील में शामिल करने का रास्ता साफ
विज्ञापन
सुल्तानपुर। सदर तहसील के 29 गांवों को बल्दीराय तहसील में शामिल किए जाने का रास्ता साफ हो गया है। राजस्व परिषद की अधिसूचना पर डीएम ने प्रक्रिया अमल में लाने का आदेश जारी कर दिया है। राजस्व ग्रामों के बल्दीराय तहसील में शामिल होने से ग्रामीणों को सहूलियत मिल सकेगी।
अमेठी जिले का बंटवारा होने व बल्दीराय नई तहसील बनने के बाद सदर तहसील के 29 राजस्व गांव बल्दीराय के समीप होने के बाद भी सदर तहसील में रह गए थे। दूरी को देखते हुए स्थानीय लोगों की मांग पर माननीयों ने इसकी आवाज प्रशासन से लेकर शासन तक उठाई थी। शासन के आदेश पर कराई गई पड़ताल में ग्रामीणों की मांग जायज पाई गई थी।
इस पर 31 दिसंबर 2019 को राजस्व परिषद ने अधिसूचना जारी करते हुए सदर तहसील के 29 राजस्व गांवों को बल्दीराय तहसील में शामिल करने की अधिसूचना जारी कर दी थी। तब से प्रकरण प्रक्रिया में ही अटका था। मुख्य राजस्व अधिकारी शमशाद हुसैन ने बताया कि समस्या को देखते हुए जिलाधिकारी सी. इंदुमती ने 11 अगस्त को आदेश जारी करते हुए सदर के 29 राजस्व गांवों को बल्दीराय तहसील में शामिल करने का आदेश जारी कर दिया है।
विज्ञापन
डीएम की ओर से आदेश जारी होने के बाद अब इन गांवों के बल्दीराय तहसील में जल्द शामिल होने का रास्ता साफ हो गया है। आदेश जारी करते हुए डीएम ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से इसे अमल में लाने को कहा है। डीएम की ओर से आदेश जारी होने के बाद 29 राजस्व गांवों के ग्रामीणों को दूर की भागदौड़ से निजात मिलने के जल्द आसार हैं।
ये गांव होंगे शामिल
सदर तहसील में मौजूद सोरांव, रैंचा, भवानीगढ़, डीह, मिझूटी, दक्खिनगांव, हलियापुुर, जरईकलां, पिपरी, जमालपुर, फत्तेपुर, उस्कामऊ, विशुनाथपुर, सरायबग्घा, तौधिकपुर, डोभियारा, तिरहुत, गौरापरानी, बड़ाडाड़, कुवांसी, रामपुर बबुआन, उमरा, कांपा, पौली, डेहरियावां, मेघमऊ, हसुई मुकुंदपुर, रनमूसेपुर, व कांकरकोला बल्दीराय तहसील में शामिल होंगे।
तहसील की दूरी करीब 20 किमी होगी कम
सदर तहसील में मौजूदा समय में शामिल 29 राजस्व गांवों के बल्दीराय में शामिल होने से ग्रामीणों की करीब 20 दूरी कम होगी। इन गांवों से तहसील सदर की दूरी करीब 35 से 40 किमी के करीब है जबकि बल्दीराय की दूरी करीब 15 किमी है। बल्दीराय तहसील में शामिल होने से ग्रामीणों को तहसील के कार्य के लिए करीब 20 किमी का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।
जल्द पूरी कर ली जाएगी प्रक्रिया
डीएम सी. इंदुमती ने कहा कि राजस्व परिषद की अधिसूचना के क्रम में आदेश जारी कर दिया गया है। जल्द ही प्रक्रिया पूरी करके 29 गांवों को बल्दीराय में शामिल कर दिया जाएगा। इस संबंध में अधिकारियों को आदेश दिया गया है।