{"_id":"a84e5135a545a6b048a253326338eaf2","slug":"baldirai-is-new-tehsil-of-sultanpur-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहसील का दर्जा मिलने पर झूमे बल्दीरायवासी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तहसील का दर्जा मिलने पर झूमे बल्दीरायवासी
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
Updated Mon, 18 Jan 2016 10:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बल्दीराय को तहसील बनाने की अरसे से जिले के पश्चिमी छोर के लोगों की चली आ रही मांग सोमवार को कैबिनेट ने पूरी कर दी। बल्दीराय जिले की पांचवीं तहसील बनेगी। इसमें धनपतगंज व बल्दीराय ब्लॉक के 188 गांव शामिल होंगे। सोमवार को कैबिनेट की मंजूरी की सूचना मिलते ही क्षेत्र के लोग खुशी से झूम उठे। नई तहसील बनने से बल्दीराय व धनपतगंज क्षेत्र के लोगों को लंबा फासला नहीं तय करना होगा।
विज्ञापन
जिले के पश्चिमी छोर के लोगों को नई तहसील बनाने की वर्षों से चली आ रही मांग कैबिनेट ने पूरी कर दी। सोमवार को कैबिनेट ने बल्दीराय ब्लॉक को जिले की पांचवी तहसील बनाने की मंजूरी दे दी। कैबिनेट की मंजूरी के बाद जल्द ही शासन से तहसील के गठन का आदेश जारी होने की उम्मीद है। राजस्व विभाग के प्रस्ताव के मुताबिक सदर तहसील को काटकर बनाई गई बल्दीराय तहसील में 188 गांव शामिल होंगे। लंबे समय से इसौली विधायक अबरार अहमद तहसील के गठन की पैरवी में लगे थे।
विज्ञापन
इनसेट
धनपतगंज के 118 व बल्दीराय के 70 गांव होंगे शामिल
नवगठित बल्दीराय तहसील का मुख्यालय बल्दीराय में ही होगा। तहसील में बल्दीराय के 70 व धनपतगंज के 118 गांव शामिल होंगे। बल्दीराय के 29 गांवों को अमेठी जनपद में शामिल करने का आदेश शासन पहले ही दे चुका है। इसकी वजह से बल्दीराय के 99 गांवों में सिर्फ 70 ही तहसील में शामिल होंगे। दोनों ब्लॉकों के गांवों को मिलाकर कुल 188 गांवों की तहसील बनेगी।
विज्ञापन
सदर में बचेंगे 317 गांव
बल्दीराय तहसील का गठन सदर तहसील को छोटा कर किया गया है। सदर तहसील के 188 गांव बल्दीराय तहसील में चले जाने से सदर में गांवों की संख्या घटकर 317 हो जाएगी। अमेठी जनपद के लिए 29 गांव निकलने से अभी तक सदर तहसील में 505 गांव थे।
अभी तक रहीं चार तहसील
जिले में अभी तक चार तहसीलें थीं। इसमें सदर, जयसिंहपुर, कादीपुर व लंभुआ है। बल्दीराय को नई तहसील के रूप में कैबिनेट की मंजूरी मिलने के बाद अब तहसील की संख्या पांच हो जाएगी।