फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Bada mangal today, temple decorated with flowers

Sultanpur News: पहला बड़ा मंगल आज, फूलों से सजे मंदिर

Mon, 08 May 2023 11:44 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 08 May 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
Bada mangal today, temple decorated with flowers
सुल्तानपुर में हनुमान जी का दर्शन करते श्रद्धालु। -संवाद
सुल्तानपुर। ज्येष्ठ माह का पहला बड़ा मंगल नौ मई को पूरी श्रद्धा व हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस दिन हनुमान मंदिरों में पूजा-अनुष्ठान के साथ दिनभर भंडारा व प्रसाद का वितरण होगा।
विज्ञापन




पहले बड़े मंगल के अवसर पर शहरी क्षेत्र के साथ ही ग्रामीण इलाकों के हनुमान मंदिरों को विशेष तौर पर फूलों व बिजली की रंग-बिरंगी झालरों से सजाया गया है। पूजा-अर्चना के लिए हनुमान मंदिरों के कपाट रात 12 बजे के बाद से ही खुल जाएंगे।
विज्ञापन



शहर के चौक, रुद्र नगर, शास्त्रीनगर, दरियापुर आदि मोहल्लोंं में स्थित हनुमान मंदिरों में जेठ के पहले बड़े मंगल पर धार्मिक कार्यक्रमों के साथ ही जगह-जगह सुंदरकांड के पाठ का आयोजन भी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



लंभुआ, भदैंया, चांदा, जयसिंहपुर, मोतिगरपुर, कुड़वार, बल्दीराय, दूबेपुर, अखंडनगर, कूरेभार व धनपतगंज आदि ग्रामीण क्षेत्रोंं के हनुमान मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं का जमावड़ा लगना शुरू हो जाएगा। चौक व रुद्र नगर स्थित मंदिरों में विशेष तौर पर बजरंगबली को फूलों से सजाकर, उन्हें प्रसाद का भोग लगाया जाएगा।





कथाव्यास बृजेशाचार्य महाराज ने बताया कि ज्येष्ठ माह के मंगलवार को हनुमानजी की पूजा का विशेष महत्व होता है। इस मास में पड़ने वाले हर मंगलवार को बड़ा मंगल या बुढ़वा मंगल भी कहा जाता है। इस बार ज्येष्ठ माह में कुल चार बड़े मंगलवार पड़ रहे हैं। पहला मंगलवार नौ मई को और आखिरी व चौथा मंगलवार 30 मई को पड़ेगा। मान्यता है कि इस दौरान सच्चे मन से हनुमानजी की पूजा-अर्चना करने पर जीवन में व्याप्त सभी संकट व कष्ट दूर होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed