फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Azad Park's fountain not working for long

जून बीतने को, नहीं चला आजाद पार्क का फव्वारा

Fri, 17 Jun 2016 10:25 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Fri, 17 Jun 2016 10:25 PM IST
विज्ञापन
Azad Park's fountain not working for long
कई दिनों से बना शोपीस - फोटो : अमर उजाला

शहर में पार्क की सुंदरता बढ़ाने के लिए लाखों रुपये खर्च कर फव्वारों का निर्माण करवाया गया है। इनमें बस अड्डे के पास स्थापित आजाद पार्क भी शामिल है। नगर पालिका परिषद के अधिकारियों की उदासीनता के चलते इस बार आजाद पार्क में लगे फव्वारे का संचालन नहीं हो रहा है। 

विज्ञापन

 

शहर के बस स्टेशन इलाके में शहीद चंद्रशेखर आजाद पार्क है। पार्क की शोभा बढ़ाने के लिए लाखों रुपये खर्च कर फव्वारे की स्थापना कराई गई है। बीते साल तक यह फव्वारा चला भी। इसकी शोभा देखते ही बनती थी। फव्वारे का संचालन दोपहर और शाम को किया जाता था। फव्वारे को देखने के लिए लोगों की भीड़ शाम को पार्क के इर्द-गिर्द जमा होती थी। लोग फव्वारे के पास खड़े होकर गर्मी से निजात पाते थे।

विज्ञापन


पक्षी यहां प्यास बुझाने के साथ जलक्रीड़ा करते थे। यह दृश्य लोगों को काफी भाता था। इस बार अब तक यह फव्वारा चल नहीं सका है। फव्वारे के संचालन को लेकर नगर पालिका परिषद उदासीन बनी है। स्थानीय लोगों के मुताबिक पार्क में वाटर सप्लाई लाइन का कनेक्शन टूट गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


इस वजह से पार्क में पानी नहीं पहुंच पा रहा है। इस संबंध में पालिका के अधिशाषी अधिकारी मुशीर अहमद ने बताया कि जल्द ही सप्लाई लाइन को जोड़नेे का कार्य किया जाएगा। संचालन में आ रही बाधा को दूर किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed