फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Ayush, Pramod, and Gaurav shine on Day 1 of TPL.

Sultanpur News: टीपीएल के पहले दिन छाए आयुष, प्रमोद और गौरव

Sat, 03 Oct 2026 12:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sat, 03 Oct 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Ayush, Pramod, and Gaurav shine on Day 1 of TPL.
सुल्तानपुर। शिक्षक और खिलाड़ियों की प्रतिभा को मंच देने वाले टीचर प्रीमियम लीग (टीपीएल) के तीसरे सीजन का शुक्रवार को दूबेपुर के हरिहरपुर खेल मैदान में आगाज हुआ। उद्घाटन मुकाबलों में खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन से खेलप्रेमियों को रोमांचित किया। पहले दिन चार मुकाबले खेले गए, जिनमें आयुष सिंह, प्रमोद कुमार और गौरव सिंह को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का उद्घाटन पूर्व विधायक चंद्रभद्र सिंह सोनू ने छह गेंद खेलकर किया। उन्होंने लंभुआ और दूबेपुर की टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया और खेल भावना के साथ बेहतर प्रदर्शन की शुभकामनाएं दीं। पहले मुकाबले में करौंदीकला ने भदैंया को शिकस्त दी। दूसरे मैच में दूबेपुर ने लंभुआ को हराया। शानदार प्रदर्शन करने वाले आयुष सिंह को मैन ऑफ द मैच चुना गया। तीसरे मुकाबले में कादीपुर ने दोस्तपुर को 30 रन से मात दी। इस जीत में अहम भूमिका निभाने वाले प्रमोद कुमार मैन ऑफ द मैच रहे। चौथे मुकाबले में अखंडनगर ने मोतिगरपुर को पराजित किया। मोतिगरपुर की टीम ने 84 रन बनाए थे, लेकिन अखंडनगर ने लक्ष्य हासिल कर मुकाबला अपने नाम कर लिया। गौरव सिंह को शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

इस दौरान प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष दिनेश उपाध्याय, मंत्री राम आशीष मौर्य, लंभुआ ब्लॉक अध्यक्ष रणवीर सिंह और कुड़वार ब्लॉक जूनियर संघ के जिलाध्यक्ष रणधीर सिंह मौजूद रहे। आयोजक पंकज यादव, शैलेंद्र यादव और अमरनाथ यादव ने व्यवस्थाएं संभालीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed